Holi 2023: राशि के अनुसार भगवान को लगाएं ये रंग जिससे अपको अपने सभी कार्य में शुभता हासिल होगी

(Apply this color to God according to the zodiac, so that you will get auspiciousness in all your work): होली (Holi)  का त्योहार पूरे देशभर में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। वहीं हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम से हि होली की शुरुआत हो जाती है। जहां सबसे पहले शाम के समय होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सुबह के समय रंग वाली होली धूमधाम से खेली जाती है। दरअसल किसी भी त्योहार को या समारोह को मनाने से पहले हर घर में भगवान की पूजा की जाती है, जिससे सभी कार्य में बहुत शुभता हासिल हो। हालांकी उस दिन सब लोग भगवान की आराधना करेंगे और सबसे पहले भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित करेंगे और इसके बाद हि किसी के साथ रंग खेलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि लोग अपनी राशि के अनुसार रंग अर्पित करें तो शुभता को अधिकतम किया जा सकता है और इस दिन ग्रहों की कोई नकारात्मक स्थिति है, तो उसे कम से कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार भगवान को कौन सा रंग अर्पित करना चाहिए।

मेष राशि

बता दें की मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और इस राशि के देवता, भगवान विष्णु का नरसिंह अवतार माना जाता है। इसलिए इस राशि के लोगों को इस दिन लाल रंग को अपने देवता पर चढ़ाना चाहिए।

वृष राशि

वहीं वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इस राशि के देवी-देवता श्री कृष्ण, गणेश और नव दुर्गा होते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को इस दिन इन देवताओं को हरा, नीला और सफेद रंग चढ़ाना चाहिए।

मिथुन राशि

वहीं मिथुन राशि के लोगों का स्वामी ग्रह बुध हैं और इस राशि के देवता भगवान गणेश और माता सरस्वती हैं। इस राशि के लोगों को हरा, काला और हल्का नीला रंग अपने देवता को चढ़ाना चाहिए।

कर्क राशि

बता दें कर्क राशि  के स्वामी ग्रह चंद्र हैं और इनके भगवान राम और शिव हैं। इसलिए इस दिन सफेद, लाल और पीला रंग भगवान को अर्पित करना चाहिए।

सिंह राशि

वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य होने के कारण इस राशि के लोगों के देवी देवता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी हैं। इस राशि के लोगों को भगवान को पीला, सफेद और लाल रंग चढ़ाना चाहिए।

कन्या राशि

 बता दें की कन्या राशि का स्वामी ग्रह भी बुध हैं। वही इस राशि के देवता रुद्र देव और देवी महाकाली हैं। जहां इस राशि वालें लोगों को बैंगनी या लाल रंग अर्पित करना चाहिए।

तुला राशि

जहां तुला राशि के लोगों का भी स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इस राशि के देवता हनुमानजी और भगवान शिव हैं। इसलिए होली के दिन इस राशि के लोगों को भगवान को नीला, गुलाबी या हरा रंग हि चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और इनके देवी देवता भगवान राम और माता लक्ष्मी हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को अपने देवताओं को मैरून और बैगनी रंग चढ़ाना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं और इनके देवता हनुमानजी और भगवान विष्णु हैं। इस राशि के लोगों को भगवान को हरा और लाल रंग अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं और इस राशि के देवता मां दुर्गा और मां लक्ष्मी हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को काला, नीला और सफेद रंग भगवान को अर्पित करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं और इस राशि के देवता श्रीराम और ब्रह्मा विष्णु महेश हैं। वही इस राशि के लोगोम को नारंगी, पीला और नीला रंग भगवान को अर्पित कर फिर होली खेलनी चाहिए।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों के देवी-देवता माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातक को भगवान को पीला और हरा रंग अर्पित करना चाहिए। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।

ये भी पढे़ं- Varanasi : पुलिस कर्मियों को चकमा दे कर भागा कैदी , तीन थानों की पुलिस कर रही तलाश

Aakriti Singh

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago