Holi 2023: यूपी में इस बार कब मनाई जाएगी होली, जानें- होलिका दहन का शुभ का क्या है मुहूर्त और पूजा विधि

Holi Festival 2023: होली का त्योहार हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा भी है।होली के पर्व को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों से लेकर बाजारों तक होली की रौनक को देखा जा सकता है। देश सहित विदेशों में भी होली के त्योहार का उमंग और जोश देखते ही बनता है वैसे तो देश में अलग-अलग राज्यों में इसे बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन यूपी में होली एक विशेष तरीके से मनाई जाती है। होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा होती है।  कैलंडर के हिसाब से इस साल होली का ये त्योहार 7 और 8 मार्च को मनाया पड़ रहा है। मतलब 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी।

खबर में खास:

  • होलिका दहन का क्या है शुभ मुहूर्त
  • होलिका दहन की पूजा विधि
  • बरसाना की लठ्‌ठमार होली

होलिका दहन का क्या है शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक का ही है। यानी आपके पास होलिका दहन के लिए मात्र 2 घंटे 27 मिनट का समय ही होगा। इसके साथ ही भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू है।

होलिका दहन की पूजा विधि

होलिका दहन की पूजा के लिए सबसे पहले प्रथम पूज्य भगवान गणेश को याद  कर पूजा की जाती है। फिर उस स्थान को गंगाजल छिड़ककर पवित्र किया जाता है। इसके साथ ही पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके बैठना चाहिए।

बरसाना की लठ्‌ठमार होली

वहीं उत्तर प्रदेश में ब्रजधाम की होली काफी प्रसिद्ध है और मथुरा के बरसाना और नंदगांव दोनों जगह लठ्ठमार होली खेले जाने की परंपरा है। बरसाने में गोपियां बनीं महिलाएं नंदगांव से आए पुरूषों पर लाठी बरसाती हैं और हुरियारे लाठी से बचने के लिए ढाल का इस्तेमाल करते हैं। इस बार बरसाना की लठ्‌ठमार होली 28,2023 फरवरी को पड़ रही है जबकि नंदगांव की लठ्‌ठमार होली 1 मार्च 2023 को मनाई जाएगी।

Monu kumar

मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago