होम / UP के हाईवे पर सफर करना है तो करनी होगी जेब ढीली, जानें कितने प्रतिशत बढ़े टोल के दाम

UP के हाईवे पर सफर करना है तो करनी होगी जेब ढीली, जानें कितने प्रतिशत बढ़े टोल के दाम

• LAST UPDATED : March 29, 2023

प्रदेश में एक बार फिर से लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर टोल बढ़ाने की तैयारी की गई है। आने वाले 31 मार्च की रात्रि 12 बजे से नई बढ़ी हुई टोल की कीमते लागू कर दी जाएंगी। समाचार एजेंसी के मुताबिक दोनो सड़कों पर 31 मार्च रात 12 बजे से टोल दरें 10 प्रतिशत बढ़ जाएंगी। जानकारी हो कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई दरों की सूची जारी कर दी है। अनुमान के मुताबिक दोनों राजमार्गों पर रोजाना चलने वाले करीब 1 लाख 20 हजार वाहन चालकों पर टोल वृद्धि का असर पड़ेगा। अकेले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ही टोल वृद्धि से पहले साल 10।95 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई सरकार को होगी।

नई दरें होंगी लागू

जानकारी हो कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बढ़ने वाली दरें तय हो गई हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि नई दरों की जानकारी लोगों को हो इसके लिए रतापुर (मेरठ) के काशी टोल प्लाजा पर चस्पा कराया जा रहा है। निजी वाहनों पर 5 रुपए और कॉमर्शियल वाहनों पर 15 से 20 रुपए तक टोल बढ़ाया गया है। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक अब कार वालों को 160 रुपए टोल चुकाना पड़ेगा, ये पहले 155 रुपए था। इसके साथ ही कॉमर्शियल चार पहिये वाहन पहले 245 रुपए देते थे अब 260 देंगे। 6 टायरा ट्रक और बस 520 की जगह 545 देंगे। 10 टायरा बड़े ट्रक 565 की जगह अब 595 रुपए देंगे। 12 टायरा बड़े कॉमर्शियल वाहन 815 की जगह अब 855 देंगे। ट्रॉला ट्रक 990 की जगह अब 1040 रुपए देंगें।

गाजियाबाद-बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर भी बढ़ेगा टोल

गाजियाबाद-बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर भी 31 मार्च की रात 12 बजे से 10 प्रतिशत टोल टैक्स बढ़ जाएगा। एनएच-91 पर दो टोल प्लाजा पड़ते हैं। एक बुलंदशहर जिले के लुहारली और दूसरा अलीगढ़ जिले के गभाना में है। इन दोनों टोल प्लाजा से रोजाना करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं। लुहारली टोल प्लाजा पर अभी तक कार का टोल टैक्स 135 रुपए लगता है।

Also Read: UP Politics: “मेरा घर-राहुल गांधी का घर”,कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, अजय राय ने अपने घर पर लागया बोर्ड

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox