IMA POP 2023: भारत के लिए गौरवान्वित पल, देश को मिले 331 युवा अफसर

India News(इंडिया न्यूज़), देहरादून “IMA POP 2023”: भारत के लिए आज गौरव का दिन है। देहरादून के इंडियन मिलिट्री एकेडमी में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए। देश-विदेश के 373 कैडेट पास आउट हुए, जो देश सेवा के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए अपनी ड्यूटी ज्वॉइन करेंगे। जिनमें से भारत के 331 और 7 मित्र देशों के 42 कैडेट शामिल हैं। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली।

331 अफसर भारतीय सेना को मिले

परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। जिसक बाद युद्ध स्मारक पर 331 जेंटलमैन कैटेड्स ने आज भारतीय सेना के अधिकारियों के रूप में नियुक्त होने से पहले भारतीय सेना की समृद्ध कायम रखने और राष्ट्र का झंडा हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प लिया। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। कैडेट्स, अभियांत्रिक प्रशिक्षण के लिए देश के विभिन्न सैन्य अभियांत्रिक संस्थान, मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेजों और 3 वर्षो के बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कमीशन पाते है। इसके साथ ही देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए। और वहीं 331 अफसर भारतीय सेना को मिले।

2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ा

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में डायरेक्ट एंट्री वाले 55 कैडेट्स शामिल हैं। जबकि, एक्स एनडीए 204 और एक्स एससी 40 कैडेट्स पास आउट हुए। 32 कैडेट्स टीजीसी कोर्स के हैं। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव भी जुड़ गया है।

चौथे नंबर पर रहने के बाद भी अव्वल रहा उत्तराखंड

बत दें, इस बार भी उत्तर प्रदेश हर बार की तरह सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 63 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बनेंगे। जबकि, उत्तराखंड इस बार पहली बार की तुलना में दो पायदान पीछे खिसक गया है। पिछले साल जून की परेड में उत्तराखंड के कैडेट्स की संख्या 33 थी। जो इस बार घटकर 25 रह गई है। लेकिन, आबादी के लिहाज से देखें तो इस बार भी कैडेट्स देने वालों में उत्तराखंड अव्वल है। इस साल सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार से एक भी कैडेट आईएमए से पास आउट नहीं होगा। जबकि, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, ओडिसा व पुडुचेरी से एक-एक कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बनेगा।

ऑफसर के साथ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

शुक्रवार को पासिंग आउट परेड से पहले कैडे्टस ने भारतीय सैन्य अकादमी स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अकादमी कमांडेंट्स और अकादमी अंडर ऑफसर के साथ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी।  बता दें कि भारतीय सैन्य अकादमी के युद्ध स्मारक का उद्घाटन 17 नवंबर 1999 को फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने किया था।

किन राज्यों से कितने अफसर

1 उत्तर प्रदेश 63
2 बिहार 33
3 हरियाणा 32
4 महाराष्ट्र 26
5 उत्तराखंड 25
6 पंजाब 23
7 हिमाचल प्रदेश 17
8 राजस्थान 19
9 मध्य प्रदेश 19
10 दिल्ली 12
11 कर्नाटक 11
12 झारखंड 8
13 तमिलनाडु 8
14 जम्मू कश्मीर 6
15 छत्तीसगढ़ 5
16 केरल 5
17 तेलंगाना 3
18 पश्चिम बंगाल 3
19 गुजरात 2
20 नेपाल मूल (भारतीय सेना) 2

 

Also Read: Uttarakhand: देहरादून का वैभव कैसे बन गया इस्लाम का कट्टर समर्थक, हरकतों से परिवार था हैरान

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago