Indecent Remarks Against MLA Aditi & Her Sister : विधायक अदिति व उनकी बहन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, शिकायत पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

इंडिया न्यूज, रायबरेली।

Indecent Remarks Against MLA Aditi & Her Sister : रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह और उनकी बहन देवांशी सिंह के खिलाफ पोस्टर के जरिये अभद्र टिप्पणी की गई। ऐसे पोस्टर शहर में कई जगह लगे हैं। पोस्टर में उनकी तस्वीर के साथ अभद्र टिप्पणियां लिखी हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। (Indecent Remarks Against MLA Aditi & Her Sister)

बताते हैं कि ऐसे पोस्टर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बांटे गए हैं। अब पोस्टर वार होने के साथ ही जिले की सियासत गर्मा गई है। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रियंका गांधी पर अदिति का हमला (Indecent Remarks Against MLA Aditi & Her Sister)

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह ने शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा वाकई में यदि महिलाओं की बेहतरी की बात करती हैं तो उन्हें पहले कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ व पंजाब में महिलाओं को फ्री बस, फ्री स्मार्टफोन देने चाहिए। (Indecent Remarks Against MLA Aditi & Her Sister)

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि झूठी प्रतिज्ञा न करें। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार जिले में पहुंचने पर उनका चुरुवा से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत हुआ।

सम्मान समारोह का आयोजन (Indecent Remarks Against MLA Aditi & Her Sister)

सुपर मार्केट में आयोजित सम्मान समारोह में अदिति ने कहा कि उनके क्षेत्र में कुछ लोगों की हिम्मत और उनकी गुंडई बढ़ रही है। हमारा कहना है कि ऐसे लोग लाइन में रहें, वरना ठीक नहीं होगा। ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। (Indecent Remarks Against MLA Aditi & Her Sister)

बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। विधायक रामनरेश रावत, मंडल अध्यक्ष परवेश वर्मा, शुभम जायसवाल, सोनू सिंह, मुजीब अहमद ने स्वागत किया।

(Indecent Remarks Against MLA Aditi & Her Sister)

Read More: 100 Passengers Lost After Returning Home: वतन वापसी के बाद 100 से ज्यादा यात्रियों ने स्वास्थ्य विभाग से काटा संपर्क, रैपिड रिस्पांस टीम घर पर देगी दस्तक

Read More: Yogi will come to Varanasi on Sunday : रविवार को वाराणसी आएंगे योगी, काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago