इंडिया न्यूज, टोरंटो (Statue of Mahatma Gandhi)। टोरंटो में महावाणिज्य दूतावास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने से भारत नाराज है। इस बाबत ट्वीट करते हुए दूतावास ने कहा कि हम रिचमंड हिल के विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने से व्यथित हैं। बर्बरता के इस आपराधिक, नफरत से भरी इस घटना ने कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंचाई है। बता दें कि कनाडा के रिचमंड हिल स्थित विष्णु मंदिर में स्थित महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को बुधवार को तोड़ दिया गया।
स्थानीय पुलिस ने कहा कि वे इस घटना की हेट क्राइम के रूप में जांच कर रहे हैं। मंदिर के अध्यक्ष बुद्धेंद्र दूबे ने बताया कि प्रतिमा को 30 साल से अधिक समय पहले स्थापित किए जाने के बाद से इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। बता दें कि 5 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा दिल्ली में बनाई गई थी और मई 1988 में इसका यहां अनावरण किया गया था। टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास और ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने घटना की निंदा की।
उच्चायोग ने कहा कि इस अपराध ने भारतीय समुदाय में ‘चिंता और असुरक्षा की भावना’ को बढ़ाया है। रिपोर्ट के मुताबिक महात्मा गांधी की प्रतिमा के ऊपर काली स्याही से अभद्र शब्द भी लिखे गए हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, योंग स्ट्रीट और गॉर्डन एवेन्यू एरिया स्थित विष्णु मंदिर में पांच मीटर ऊंची प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अधिकारियों को इसकी सूचना मिली।
यह भी पढ़ेंः शिवलिंग पर इन 7 चीजों को चढ़ाएंगे तो नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…