Categories: देश

INDIA NEWS-JAN KI BAAT PUNJAB OPINION POLL: पंजाब में AAP की चलेगी झाड़ू

INDIA NEWS-JAN KI BAAT PUNJAB OPINION POLL

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
INDIA NEWS-JAN KI BAAT PUNJAB OPINION POLL: इंडिया न्यूज़-जन की बात के ओपिनियन पोल में पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनती दिख रही है, जबकि सर्वे में कांग्रेस (Congress) की मौजूदा सरकार को पंजाब की जनता ने नकार दिया है। हालांकि कांग्रेस आप के बाद दूसरी बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) तीसरे नंबर पर है जबकि बीजेपी (BJP) ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है।

Aam Aadmi Party on top in the Survey सर्वे में आप सबसे आगे

सर्वे में AAP को 58-65, कांग्रेस को 32-42, SAD को 15-18, बीजेपी+ को 1-2 और अन्य को 0-1 सीट मिलती दिख रही है। वोट शेयर में AAP को 38-39%, कांग्रेस को 34.5- 35%, SAD को 19- 20%, बीजेपी+ को 5- 6% और अन्य को 1-2.5% वोट मिलते दिख रहे हैं।

Inflation Main Election Issue महंगाई मुख्य चुनावी मुद्दा

इंडिया न्यूज़-जन की बात के सर्वे में पंजाब के लोगों से जब ये पूछा गया कि चुनाव में मुख्य मुद्दा क्या है तो 23.4% लोगों ने महंगाई, 16% लोगों ने विकास, 20.8% लोगों ने बेरोजगारी, 8.9% लोगों ने ड्रग्स, 10.2% लोगों ने शिक्षा को मुख्य मुद्दा बताया। कृषि कानून (Agricultural law) क्या चुनावी मुद्दा बनेगा के सवाल पर 70% लोगों ने हां जबकि 20% लोगों ने नहीं कहा।

Effect of lapse in PM Modi’s security on voters पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मतदाताओं पर असर

क्या पीएम मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में चूक का मतदाताओं पर असर होगा के सवाल पर 60% लोगों ने हां और 40% लोगों ने नहीं कहा। मौजूदा सरकार के बारे में आपकी राय के सवाल पर 23.4% लोगों ने अच्छा, 43.2% लोगों ने औसत और 33.4% लोगों ने खराब बताया।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, यूपी में भाजपा के दिग्गज होंगे चुनाव मैदान में,सीएम योगी समेत उपमुख्यमंत्री भी उतरेंगे चुनाव मैदान में

Connect With Us : Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago