होम / रनवे पर यात्रियों के खाना खाने के मामले में IndiGo पर लगा जुर्माना, मुंबई एयरपोर्ट भी देगा 90 लाख रुपए

रनवे पर यात्रियों के खाना खाने के मामले में IndiGo पर लगा जुर्माना, मुंबई एयरपोर्ट भी देगा 90 लाख रुपए

• LAST UPDATED : January 17, 2024

India News(इंडिया न्यूज), IndiGo : यात्रियों के टरमैक पर खाना खाने को लेकर इन दिनों एक वायरल वीडियो हुआ। जिस पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, DGCA ने मुंबई एयरपोर्ट पर 90 लाख रुपए और इंडिगो 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं, एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर भी अलग से जुर्माना लगाया गया।

बता दें कि IndiGo की फ्लाइट मुंबई जाने के लिए यात्री सवार थे। लेकिन फ्लाइट से पहले ही गोवा एयरपोर्ट पर फंस गए। 12 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब फ्लाइट रवाना नहीं हुई तो निराश यात्रियों ने रनवे पर ही खाना खाने का फैसला किया। बाद में इसका वीडियो वायरल हो गया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था लोगों ने इसे इंडिगो की लापरवाही बताया था और कड़ी निंदा भी की थी।

ALSO READ:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox