Categories: देश

न्याय यात्रा रोकने पर बवाल, करौली बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की Karauli Chalo Yatra Today Regarding Karauli Violence

भाजपा की न्याय यात्रा को बॉर्डर पर रोकने से बवाल मच गया है। तेजस्वी सूर्या ने गहलोत सरकार को चेतावनी दी कि अगर जाने नहीं दिया तो यही पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इंडिया न्यूज, करौली (राजस्थान)।

Karauli Chalo Yatra Today Regarding Karauli Violence : करौली हिंसा को लेकर भाजयुमो और भाजपा नेताओं ने न्याय यात्रा निकाला। इस दौरान पुलिस ने न्याय यात्रा को करौली बॉर्डर पर रोक दिया। जिसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प भी हुई। यात्रा को रोकने से आक्रोशित सतीश पूनिया, सासंद रंजीता कोली, सांसद मनोज राजोरिया सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने गहलोत सरकार को चेतावनी दी कि उन्हें अगर जाने नहीं दिया तो यही पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हर कीमत पर करौली जाने का एलान (Karauli Chalo Yatra Today Regarding Karauli Violence)

सूर्या ने कहा कि हर कीमत पर करौली जाएंगे, नहीं तो सामूहिक रूप से गिरफ्तारियां देंगे। इस दौरान ‘गहलोत हमसे डरता है’ और ‘जय श्री राम’ की जमकर नारेबाजी हुई। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने मौके पर तीन लेयर बैरिकेड्स लगा रखा है। तेजस्वी सूर्या बुधवार को करौली पहुंचे। उनका करौली हिंसा पीड़िता हिंदू परिवारों से मुलाकात करने का कार्यक्रम था।

न्याय यात्रा में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल (Karauli Chalo Yatra Today Regarding Karauli Violence)

भाजपा के कई बड़े नेता इस न्याय यात्रा में शामिल हुए। जिनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और उपनेता प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ सहित कई नेता शामिल रहे। हालांकि, न्याय यात्रा को रोकने से बवाल हो गया है। युवा मोर्चा ने अपनी न्याय यात्रा को ‘करौली चलो’ का नारा दिया है। भाजपा के न्याय यात्रा को देखते हुए करौली के सभी एंट्री मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

करौली भेजा गया भारी पुलिस बल (Karauli Chalo Yatra Today Regarding Karauli Violence)

वहीं न्याय यात्रा को लेकर तीन आईपीएस, 16 आरपीएस अधिकारियों को करौली रवाना किया गया था। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। करौली के 50 भाजपा नेताओं को पाबंद किया गया है कि अगर कोई उपद्रव हुआ तो कार्रवाई होगी। करौली में शांति को बनाए रखने के लिया कर्फ्यू की अवधि भी घटा दी गई है।

(Karauli Chalo Yatra Today Regarding Karauli Violence)

Also Read : NOIDA में प्रति वर्ष बनेंगे 5 लाख Robot, डाटा सेंटर बनाने में जुटीं मशहूर कंपनियां

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago