होम / कर्नाटक के बाद आंध्र में भी बवाल, हनुमान जन्मोत्सव जुलूस पर पत्थरबाजी Karnataka Stone Pelting Incident at Hubli

कर्नाटक के बाद आंध्र में भी बवाल, हनुमान जन्मोत्सव जुलूस पर पत्थरबाजी Karnataka Stone Pelting Incident at Hubli

• LAST UPDATED : April 17, 2022

इंडिया न्यूज, हैदराबाद/बेंगलुरु।

Karnataka Stone Pelting Incident at Hubli : कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश में भी पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। यहां कुरनूल जिले के अलूर में दो समुदायों में झड़प हो गई। इसके बाद स्थिति हिंसक हो गई और दोनों ओर से पथराव किया गया। इस झड़प में 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि, घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटना हनुमान जन्मोत्सव पर जुलूस निकालने के दौरान हुई। दोनों ओर से पथराव किया गया। 20 लोग हिरासत में लिए गए हैं।

कर्नाटक में भी हुआ था बवाल

शनिवार देर रात कर्नाटक के हुबली से भी पथराव का मामला सामने आया है। यहां ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस कमिश्ननर लाभूराम ने बताया कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि, अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(Karnataka Stone Pelting Incident at Hubli)

Also Read : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज, दिल्ली पुलिस ने किया 9 लोगों को गिरफ्तार Jahangir Violence Case FIR Registered by Police

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox