होम / Kedarnath: हेली सेवाओं के लिए आज से चालू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरी जानकारी

Kedarnath: हेली सेवाओं के लिए आज से चालू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरी जानकारी

• LAST UPDATED : April 8, 2023

Uttarakhand News: 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होगी। जिसके लिए केदारनाथ हेली सेवा की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। आईआरसीटीसी(IRCTC) पर आज  दोपहर 12 बजे से हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी जाएगी, लेकिन हेली टिकट बुक कराने के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के टिकट की बुकिंग नहीं होगी। एक समय में एक ई-मेल आईडी से छे सीट और समूह में यात्रा करने पर बारह सीटों की बुकिंग कर सकते हैं। पूरे यात्रा काल में एक आईडी पर 2 बार ही टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

ऐसे करें टिकट की बुकिंग

हेली टिकट बुकिंग के लिए www.heliyatra.irctc.co.in  पर जा कर सकते है । जिसके लिए सबसे पहले आपको लॉग इन आईडी बनानी पड़ेगी, उसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री पूछी गई जानकारी दे टिकट बुक कर सकते है। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर पर टिकट बुक होगा।

प्रति व्यक्ति इतना होगा किराया

हेली सेवा का रूट          एक तरफा    दोनों तरफ का किराया
फाटा से केदारनाथ            2750             5500

सिरसी से केदारनाथ          2749             5498

गुप्तकाशी से केदारनाथ     3870             7740

ये भी पढ़ें:- Delhi To Dehradun Expressway: अब दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2 घंटे मे सडक मार्ग से होगा संभव- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox