होम / Laddu Holi: लड्‌डू होली आज, गुलाल की जगह मथुरा में लड्‌डू की बरसात जानें क्या है खाश वजह

Laddu Holi: लड्‌डू होली आज, गुलाल की जगह मथुरा में लड्‌डू की बरसात जानें क्या है खाश वजह

• LAST UPDATED : February 27, 2023

उत्तरप्रदेश के मथुरा में होली का त्योहार शुरू हो गया है। 27 फरवरी 2023 यानी आज मथुरा के बरसाना में लड्‌डू मार होली खेली गई। बरसाना में देश-विदेश से लोग होली की रौनक देखने आते हैं। हाल ही में ब्रज में फुलेरा दूज मनाया गया था। फुलेरा दूज के साथ ही होली की शुरूआत हो गई थी। देश के अंदर कहीं लठ्‌ठमार होली होती है तो कही छड़ीमार होली होती है। वहीं कही फूलों से होली खेली जाती है। आज आपको बतायेंगे राधा रानी की बज्र की होली के खासियत और शुरूआत।

लड्‌डू मार होली की शुरूआत

जानकारी दें कि पौराणिक कथा के अनुसार द्वापर युग में राधा रानी के पिता वृषभानु जी नंदगांव में श्रीकृष्ण के पिता को होली खेलने के लिए आमंत्रित किए थे। बरसाने में रहने वाली गोपियां होली का न्योता देने नंदगांव जाती है। इस आमंत्रण को कृष्ण के पिता नंदबाबा सहहर्ष स्वीकार करते हैं। वहां जाने पर उन्हें खुब आदर सत्कार किया जाता है।

आपको बता दें कि बरसाना के श्रीजी मंदिर में आज लड्‌डूओं की होली खेली जा रही है। श्रीजी मंदिर में लोग काफी संख्या में गुलाल की बजाय लड्डू फेंककर होली मनाते हैं। पुरानी कथा अनुसार नंदगांव से होली खेलने के लिए बरसाना आने का आमंत्रण स्वीकार ने की परंपरा इस होली से हुई है। इस परंपरा का पालन आज भी हो रहा है। होली खेलने से रिश्तों में प्रेम और मिठास आती है। लड्‌डू होली के ठीक अगले दिन लठ्‌ठमार होली होती है।

क्या है लड्‌डू होली ?

लड्‌डू एक मिठाई है जिससे मुंह मिठा किया जाता है। होली में भी मिठाई का खाश महत्व है। लड्डुओं से पुरोहित का भी मुंह मिठाया कराया जाता है। मेहमान का आदर सत्कार किया जाता है। दरअसल पुरोहित जी के पास गुलाल नहीं था तो वो गोपियों पर लड्‌डू बरसाने लगते हैं। बस तभी से इस परंपरा का पालन किया जा रहा है।  इस युग में भी वर्तमान समय में लड्डू होली खेली जाती है।

 

ये भी पढ़े- UP news : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से किया सवाल ,सीएम बोले आपकी चिंता जायज है

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox