Categories: देश

Lathmar Holi 2022 Preparation in Nandgaon : इस प्रकार नंदगांव हो रहा होली को तैयार, टेसू के फूलों से सराबोर होंगे हुरियार

इंडिया न्यूज, मथुरा।

Lathmar Holi 2022 Preparation in Nandgaon : लठमार होली में लाडली जी मंदिर में नंदगांव के हुरियारों पर रसायन युक्त रंगों की फुहार नहीं छोड़ी जाती। इस दिन टेसू के फूलों से तैयार रंग में हुरियारों को सराबोर किया जाता है। लठमार होली की परंपरा बड़ी ही निराली है। बात हुरियारिनों की हो चाहे हुरियारों की, दोनों ही द्वापर काल परंपरा के अनुसार ही चलते हैं। सभी कृष्णकालीन परंपरा को जीवंत करते दिखाई पड़ते हैं। लठमार होली के दौरान वही खड़ी ब्रज भाषा में हुरियारिनों पर अपनी मधुर वाणी से रसिकों के पदों पर हुरियारे तीर छोड़ते हैं।

खूब होती है अबीर-गुलाल की वर्षा (Lathmar Holi 2022 Preparation in Nandgaon)

लठमार होली के दौरान होली खेलने में रंग और अबीर गुलाल भी वर्षा होती है। टेसू के फूलों से रंग तैयार करने में 10 दिन लग जाते हैं। टेसू के फूलों को पानी के साथ बड़े-बड़े ड्रमों में भिगोया जाता है। उसके बाद फूलों का रस निकाला जाता है। निकले रस में चूना मिला कर ड्रमों में भर दिया जाता है। टेसू इको-फ्रेंडली रंगों से विश्व प्रसिद्ध लठमार होली खेली जाती है। राधरानी मंदिर के सेवायतों ने बताया कि आज कल के जो रंग बाजार में मिलते हैं वो मिलावटी होते हैं।

टेसू के फूलों से तैयार किया जा रहा प्राकृतिक रंग (Lathmar Holi 2022 Preparation in Nandgaon)

श्रीजी मंदिर के सेवायत किशोरी गोस्वामी ने बताया कि इस रंग को बनाने के लिए दिल्ली से टेसू के 10 क्विंटल फूल मंगाए गए। इन फूलों को पानी में भिगो कर रखा जाता है। फूलों का रस निकाल कर छान लिया जाता है बाद में इस रंग को चूने में मिला कर ड्रमों में भर दिया जाता है। टेसू के फूल से बने इस रंग को लाडली जी मंदिर में ऊपर की मंजिलों पर रख दिया जाता है। इस रंग से आने वाले श्रद्धालुओं एवं नंदगांव के हुरियारों को सराबोर किया जाता है।

(Lathmar Holi 2022 Preparation in Nandgaon)

Also Read : Holi Bundeli Phag in Month of Phagun Color Gulal : जाने क्यों होली में बेहद खास है बुंदेली फाग, एक माह पहले ही उड़ने लगता है गुलाल

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago