होम / सियासी बवाल के बाद छिना कानून मंत्रालय, सीएम नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला

सियासी बवाल के बाद छिना कानून मंत्रालय, सीएम नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला

• LAST UPDATED : August 31, 2022

इंडिया न्यूज, पटना (Bihar)। भारी सियासी बवाल के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला ले लिया। उन्होंने अपहरण के आरोप से घिरे कार्तिकेय सिंह से कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी छीन ली है। अब वे गन्ना और उद्योग विभाग में अपनी सेवा देंगे। कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अब शमीम अहमद संभालेंगे। शमीम अहमद इससे पहले बिहार सरकार के गन्ना व उद्योग मंत्री थे। कार्तिकेय कुमार सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज है और इसी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। उन्हें 16 अगस्त को सरेंडर करना था लेकिन वे उसी दिन कानून मंत्री पद ले रहे थे।

जाने कौन हैं कार्तिकेय सिंह

साल 2014 में एक शख्स का अपहरण हुआ था। इस मामले में बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी आरोपी हैं। उनके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। उन्हें 16 अगस्त को पेश होना था लेकिन वे उस दौरान शपथ ले रहे थे। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है। कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख एक सितंबर को दे दी है। मोकामा के शिवनार गांव के रहने वाले कार्तिकेय सिंह राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे। उनकी पत्नी रंजना कुमारी लगातार दो बार मुखिया रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः गौतम अडानी ने लगाई लंबी छलांग, दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बने

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox