होम / Lok Sabha Elections 2024: INDIA गठबंधन के साथ अरविंद केजरीवाल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, लखनऊ में साथ होगें अखिलेश यादव

Lok Sabha Elections 2024: INDIA गठबंधन के साथ अरविंद केजरीवाल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, लखनऊ में साथ होगें अखिलेश यादव

• LAST UPDATED : May 15, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Lok Sabha Elections 2024) ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मकसद उनके बीच की राजनीतिक साझेदारी को सार्वजनिक करना है।

चुनाव प्रचार के लिए मिली जमानत

सीएम केजरीवाल को चुनाव प्रचार (Lok Sabha Elections 2024) के लिए जमानत मिलने के बाद उनके इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बता दें कि जब दिल्ली के सीएम अखिलेश यादव तिहाड़ जेल में बंद थे तो उन्होंने इंडिया अलायंस की रैली में हिस्सा लिया था। साथ ही अखिलेश यादव विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- UP Politics: अखिलेश यादव के साथ हुआ “बड़ा खेला”, इन दो पार्टियों ने सपा का साथ छोड़ा 

इंडिया अलायंस के नेताओं ने भी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है जिसमें कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा नेता अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान खड़गे ने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे देश के भविष्य को बचाने वाला चुनाव है। यह हमारे अधिकारों की रक्षा का चुनाव है। हमें अपने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना होगा अन्यथा हम फिर से गुलाम बन जायेंगे।

यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही AAP

बता दें कि आम आदमी पार्टी यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। संजय सिंह ने सीएम केजरीवाल के पक्ष में आवाज उठाने के लिए अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया था। वहीं, अखिलेश यादव ने फोन पर सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का हालचाल भी पूछा था।

ये भी पढ़ें:- बुर्ज खलीफा में घर खरीदना चाहते हैं? जानिए 2 BHK फ्लैट की कीमत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox