होम / Mainpuri By Election: क्या अखिलेश यादव को हार का डर है? मैनपुरी में बोले- सभी को EVM की निगरानी करनी है

Mainpuri By Election: क्या अखिलेश यादव को हार का डर है? मैनपुरी में बोले- सभी को EVM की निगरानी करनी है

• LAST UPDATED : November 20, 2022

Mainpuri By Election

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh)। क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मैनपुरी में चुनाव हारने का डर है? यह सवाल उस वक्त ज्यादा मौजूं हो गया, जब सपा अध्यक्ष ने कहा कि 20 लाख ईवीएम गायब हैं। सरकार नहीं बताएगी कि कितनी गायब हैं। उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सभी को ईवीएम पर विशेष निगरानी करनी है।

रामगोपाल यादव ने भी कहा- वोट खराब न होने पाए
कमोबेश अखिलेश की बात को उनके चाचा प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने भी दोहराया। सपा के थिंक टैंक राम गोपाल यादव ने कहा कि केवल वोट देना भर हमारी जिम्मेदारी नहीं है। हमने जो वोट दिया है उसे कोई ख़राब तो नहीं कर रहा ये भी देखना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन को सील करवाने और स्ट्रांग रूम तक ले जाने की प्रक्रिया को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी ने कई जगह धांधली कर चुनाव जीता। साथ ही रामगोपाल ने कार्यकर्ताओं से किसी के भी प्रलोभन या प्रभाव में न आने की बात कही।

तीन सीटों पर हो रहे चुनाव
उत्तर प्रदेश के 2 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव होने हैं। ये सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान और 8 दिसंबर को रिजल्‍ट आएगा। यहां से सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें: 68500 शिक्षक भर्ती को लेकर 75 जिलों के अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षा मंत्री का आवास

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox