होम / Mainpuri By Poll: डिंपल के समर्थन में शिवपाल की पहली सभा, बोले- बड़ी बहू को बड़ी जीत दिलाएंगे, अखिलेश ने चाचा के छुए पैर

Mainpuri By Poll: डिंपल के समर्थन में शिवपाल की पहली सभा, बोले- बड़ी बहू को बड़ी जीत दिलाएंगे, अखिलेश ने चाचा के छुए पैर

• LAST UPDATED : November 20, 2022

Mainpuri By Poll

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh)।  मैनपुरी में उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव के पूरे परिवार ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को मैनपुरी में चुनावी सभा के मंच पर पूरा यादव परिवार एक नजर आया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा विधायक शिवपाल यादव के मंच पर पैर छुए। शिवपाल ने भी खुलेमन से आशीर्वाद दिया। दोनों ने SS मेमोरियल कॉलेज में दोनों ने एक साथ मंच साझा किया।

शिवपाल ने कहा कि डिंपल हमारी बड़ी बहू है। उसे बड़ी जीत दिलाएंगे। भाजपा झूठ बोलने वाली सरकार है। हमारे खिलाफ साजिशें हो रही हैं। मैनपुरी से इस बार बहू डिंपल यादव का जिताना और भाजपा को हराना है। वो कहते थे कि पहले दोनों लोग एक तो हो जाओ। अब हम एक हो गए हैं। अब उनकी बोलती बंद कर देंगे। इस बार मैनपुरी में साइकिल दौड़ कर रहेगी।

इसके बाद अखिलेश यादव ने मंच संभाला। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं सबसे पहले शिवपाल जी को आभार और धन्यवाद प्रकट करता हूं। लोकसभा मैनपुरी में सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले जसवंत नगर और उसके ब्लाक सैफई के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद है।

अखिलेश ने कहा- हमारे और चाचा के बीच कभी दूरियां नहीं रहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में नेता जी नहीं हैं। ये पहला ऐसा चुनाव है। नेताजी ने मैनपुरी को अपना परिवार समझा। नेताजी ने मैनपुरी को पहचान दी और मैनपुरी ने नेताजी को नेताजी बनाया। मैनपुरी के लोग उनके साथ रहे। संघर्ष करने वाले लोग जब मिलते हैं तो बताते हैं कि लोग उनके साथ जेल गए थे। आज पूरे देश की निगाह मैनपुरी चुनाव पर है। यहां हमारी ऐतिहासिक जीत होने वाली है।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोग कहते थे चाचा और भतीजे में दूरिया हैं। लेकिन हमारे बीच कभी दूरिया नहीं रहीं। सिर्फ राजनैतिक दूरियां थीं। लेकिन आज से राजनैतिक दूरिया खत्म हो गयी हैं। बीजेपी तो डर गई है, उनको पता है जसवंत नगर ने मन बना लिया है तो जीत बड़ी होगी।

बीजेपी परेशान है। कहते हैं परिवार दूर है। परिवार एक हो जाये तो कहते है परिवार वादी हैं। बीजेपी विकास का दावा न करे। बीजेपी सड़कों में गड्डों का दावा करे। अभी तक गड्ढे नहीं भर नही पाई है।

यह भी पढ़ें: गौकशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox