होम / MLA Abbas Ansari: जेलर का कमरा बना पति पत्नी का बेडरूम! अवैध तरीके से मिला करते थे, दोंनों एक ही जेल में बंद हैं

MLA Abbas Ansari: जेलर का कमरा बना पति पत्नी का बेडरूम! अवैध तरीके से मिला करते थे, दोंनों एक ही जेल में बंद हैं

• LAST UPDATED : February 13, 2023

MLA Abbas Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) के बेटे विधायक अब्बास को जेल से भगाने की साजिश रचने में उसकी पत्नी निखत बानो को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट जिला जेल में बंद है। विधायक की पत्नी निखत बानो को गलत तरीकों से जेल में मिलने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों द्वारा जब पुरानें सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि विधायक से मिलने उसकी पत्नी निखत बानो साढ़े दस बजे के बाद पहुंची थी। वहां के कर्मचारियों से जब पुछताछ की गई तो उनके बात विचार में बदलाव देखे गए। सभी कुछ छिपाते नजर आए।

अधिकारियों ने अब्बास की बैरक और महिला बैरक में बंद उसकी पत्नी निखत के आसपास की सुरक्षा बेवस्था का जायजा लिया गया। तो वहीं 1 फरवरी से10 फरवरी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। अब अधिकारियों द्वारा उनसे मिलने आने जाने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। उनके मोबाइल नंबर के साथ-साथ विधायक से उनका रिश्ता भी जानने की कोशिश पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलिस ने बताया कि विधायक की पत्नी दो बार ऑन रिकार्ड भी मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज से उसके कई बार आने- जाने का पता चला है।

निलंबित अधिकारियों के बयान

आपको बता दें कि जेल डीआईजी ने जांच के दौरान निलंबित किए गए जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर एवं जेलर संतोष कुमार के बयान लिए गए। उनके सामने ही सारे सीसीटीवी फुटेज देखे गए। फुटेज के आधार पर सक होते ही उनसे पूछताछ की गई। डीआईजी जेल ने बताया कि अभी जांच जारी है। इसकी सारी सुचना प्रशासन को दी गई है।

पुरी रात तरपती रही बानो

पति से मिलने पहुंची पत्नी निखत अंसारी भी गैर तरीके से मिलने के जुर्म में उसी जेल में बंद है जहां अब्बस को रखा गया था। जानकारी के अनुसार एक ही जेल में पति और पत्नी को 200 से 300 मीटर की दूरी पर रखा है। अब उनके पति पत्नी के मिलने में दिक्कतेआ रही है। इससे पहले निखत पत्नी पति से मुलाकात करने के लिए मौजूदा जेलर के कमरे में आती थीं। अब्बास की बेगम पिछले एक-डेढ़ माहीनें से हर दिन पति अब्बास से मिलने आया करती थी। और कई घंटे तक जेलर के कमरे में गुप्तगु किया करती थीं।

आरोपी पर कई धाराएं

जेल नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में कई अन्य गंभीर धाराओं में नामजद कर विधायक अब्बास की पत्नी निखत बानो को उसी जेल में बंद कर दिया गया। बानो पुरी रात पति से मिलने के लिए तरपती रही। उसने पुरी रात में दो बार चाय मांगी। रात में अंडे की सब्जी खाई। सुबह देर से बैरक से निकली। बंदियों की गिनती के दौरान वह परेशान दिखी। उसे महिला बैरक में अलग रखा गया है। दोपहर होते ही बंदियों की तरह बैरक में अंदर उसने खाना खाया।

ये भी पढ़े- UP NEWS : राष्ट्रपति मुर्मू का आज वाराणसी दौरा,स्वागत में सजा बनारस का घाट,भव्य आरती का आयोजन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox