Categories: देश

देश के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा मानसून, जाने आपके यहां कब होगी झमाझम बारिश

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Monsoon Update)। देश का अधिकांश हिस्सा लू और गर्मी से परेशान है। इसी दरम्यान राहत भरी खबर सामने आ रही है कि कुछ राज्यों में मानसून तेजी से बढ़ रहा है। केरल में एक जून के तय समय की बजाए तीन दिन पहले 29 मई को दस्तक देने के बाद कुछ दिन सुस्त रहा मानसून अब दौड़ रहा है। इसके असर से देश के कई राज्य भीग चुके हैं, तो कुछ अगले 24 घंटे में भीगने जा रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, झारखंड समेत कुछ राज्यों में मानसून की फुहारें जल्द पड़ने वाली हैं, लेकिन तब तक गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा।

यूपी में जल्द होने वाली है बारिश

यूपी में इस बार प्री-मानसून के बजाय सीधे मानसूनी बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बार तय समय से पहले मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। यदि सब कुछ अनुमानों के अनुसार हुआ तो संभव है कि 15 से लेकर 20 जून तक होने वाली बारिश को प्री-मानसून की जगह मानसूनी बारिश घोषित कर दिया जाए। 15 जून की रात तक गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज व आसपास के हिस्सों को मानसून छुएगा। 16 और 17 जून तक वाराणसी पहुंचेगा और 18 जून तक आधे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। लखनऊ में भी 17-18 जून को बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 2-3 दिनों तक बारिश की संभावना है। इससे पारा भी गिरेगा। आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे दिल्ली वासियों को 16 जून से राहत मिल सकती है। यूपी में 15 जून से मौसम में बदलाव के आसार हैं, लेकिन तब तक 43 डिग्री की गर्मी व लू की मार सहना होगी। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी यूपी, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी एमपी, पंजाब व उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर लू की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः ईडी दफ्तर में राहुल की पेशी से पहले भड़के कांग्रेसी, भाजपा सरकार को ‘रावण’ बताकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago