Categories: देश

कलयुगी मां ने नाबालिग बेटी का रेप करवाकर बेच दी कोख, हैरान कर देने वाला सच आया सामने

चेन्नई न्यूज, Tamil Nadu Crime News : तमिलनाडु में कलयुगी मां ने ही अपनी नाबालिग बेटी का अपने दोस्त से पहले उसका दुष्कर्म करवाया। इसके बाद उसकी कोख सौदा कर दिया। यह वाक्या एक दो बार नहीं बल्कि चार साल में आठ बार उसकी कोख का सौदा किया गया। पुलिस से शिकायत पर पड़ताल हुई तो दुष्कर्म पीड़िता की मां व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि मां पहले अपने दोस्त से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करवाती थी। बाद में उसके एग्स (अंडे) को अस्पतालों में हजारों रुपये बेच दिया जाता था। यह म्मामला सेलम जिले का है।

2017 से चल रहा था सौदा

पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ रेप और उसके एग्स को बेचने का सिलसिला 2017 से चल रहा था। उस वक्त लड़की नाबालिग थी। पिछले चार साल में आठ से ज्यादा बार उसकी कोख का सौदा किया गया है।

अस्पताल में 20 हजार रुपए में बिकता था एग

लड़की ने बताया कि हर बार प्रेग्नेंट होने के बाद एग बेचने पर हॉस्पिटल से 20 हजार रुपए मिलते थे। इसमें से पांच हजार रुपये एक महिला कमीशन के रूप में लेती थी। बाकी रुपये मां और उसका दोस्त रखता था। ऐसा साल में दो बार किया जा रहा था। संदेह है कि ऐसा आईवीएफ के लिए किया जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः एटा में डीजे बंद होने पर बरातियों ने जमकर किया उत्पाद, बाइक व शीशे तोड़े

आईवीएफ तकनीक से भू्रण रिसीवर महिला के गर्भ में किया जाता इंस्पांट

आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन)तकनीक में भ्रूण रिसीवर महिला के गर्भ में इंप्लांट कर दिया जाता है। ज्यादातर मामलों में ऐसा तब होता है जब एक महिला अपने एग्स की वजह से मां बनने में असफल हो रही हो। विशेषज्ञ के मुताबिक, एग्स डोनेट करने के बाद महिला मानसिक रूप से प्रभावित हो सकती है।

पीड़िता के माता-पिता 10 साल पहले हो गए थे अलग

लड़की के माता-पिता 10 साल पहले अलग हो गए थे। इसके बाद वह अपनी मां के साथ उसके पुरुष दोस्त के यहां रहती थी। कई साल से हैवानियत झेल रही लड़की मई में अपने घर से भागकर अपने दोस्त के पास चली गई थी। लड़की ने दोस्त को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसके दोस्त और कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की मां और उसके पुरुष दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः सिद्धू मूसेवाला मर्डर में पुलिस ने केकड़ा समेत आठ को दबोचा

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Share
Published by
Ajay Dubey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago