Mulayam Singh Yadav And Ayodhya: नेता जी के बिना अधूरी है राम नगरी अयोध्या की कहानी, इस संघर्ष ने बनाया था ताकतवर नेता

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 1 अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह के निधन के बाद देश शोक की लहर में डूब गया है। मुलायम सिंह यादव का निधन राजनीतिक जगत के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

मुलायम सिंह यादव का अयोध्या से पुराना नाता
मुलायम सिंह का नाम लेने पर अयोध्या का जिक्र जरूर होता है। रामनगरी अयोध्या से उनके जीवन की अहम नाता रहा है। आगे भी आयोध्या का जिक्र होने पर मुलायम सिंह यादव को हमेशा याद किया जाएगा। राम मंदिर आंदोलन और उससे उपजी सियासत ने सूबे की सियासी तस्वीर को ही नहीं बदला, देश की सियासत को भी बदल कर रख दिया। मुलायम सिंह यादव उसके अहम किरदार कहे जा सकते हैं। राम मंदिर आंदोलन और मुलायम सिंह यादव की सत्ता के बीच संघर्ष ने राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया और उसका केंद्र अयोध्या रही।

राम मंदिर को लेकर संघर्ष ने मुलायम सिंह को बनाया ताकतवर नेता
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर संघर्ष न होता तो न तो मुलायम सिंह यादव इतने ताकतवर नेता बनकर उभरते और न ही भारतीय जनता पार्टी को इतनी तेजी से बढऩे का मौका मिलता। वह सत्ता शिखर तक पहुंच जाती। राम मंदिर आंदोलन के जरिए देश में अपनी जड़े जमाने में जुटे संघ परिवार के लिए मुलायम सिंह यादव की कार्यप्रणाली ने बेहतर मौका जरूर दिया।

अयोध्या से मुलायम सिंह यादव का पुराना नाता
अपवाद को छोड़ दिया जाए तो मुलायम सिंह यादव के नेतृ्त्व में इस एक घटना के बाद प्रदेश की सियासत में दो ध्रुव बने वह कमोवेश अब तक बरकरार हैं। देश के दूसरे राज्य भी इससे अछूते नहीं रहे। इसके पीछे एक ओर संघ परिवार था तो दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव और इस विचारधारा से जुडे लोग। सूबे का मुख्यमंत्री बनने के पहले भी उनके पैंतरे की चर्चा आज भी यहां पुराने सोशलिस्ट और समाजवादी नेता करते हैं लेकिन पांच दिसंबर 1988 को मुलायम सिंह यादव के सत्ता संभालने के लगभग डेढ़ साल बाद सियासत में वर्चस्व की जो जंग शुरू हुई। वह मुलायम सिंह यादव की सियासी पारी के लिए निर्णायक रही।

अयोध्या के चौक चौराहों पर होती है मुलायम सिंह यादव की चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री के सियासत के बाद दुनिया को अलविदा कहने के साथ यहां लोगों के जेहन में वह मंजर तैर रहा है। सन् 1990 व 92 घटनाएं ताजा हो गई हैं। जिसकी चर्चा अयोध्या में चौक चौराहों से जगह-जगह सुनी जा सकती है। लोगों के जेहन का फ्लस बैक जुबान पर आ गया है। अयोध्या के प्रमुख स्थलों के साथ चाहे वह रमेश कुमार हो या फिर लखनऊ से आए हरिओम पांडेय। सब की जुबान पर मुलायम सिंह के साथ अयोध्या में सन 1990 की घटना है। विहिप ने अयोध्या में कारसेवा के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कारसेवकों को 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या पहुंचने का आह्वान कर दिया। लगभग महीने भर पहले से ही दक्षिण से उत्तर तक के राम भक्त अयोध्या पहुंचने के लिए चल पड़े। जैसे-जैसे इनकी सूचना यूपी सरकार के पास पहुंचनी शुरू हुई। रास्ते बंद और गलियां तंग होने लगी।

दो मोर्चों पर कर रहे थे काम
मुलायम सिंह यादव एक साथ दो मोर्चो पर काम कर रहे थे। एक ओर राम मंदिर आंदोलन के जरिए अपनी सियासी विश्वसनीयता को दूसरी ओर चार अक्टूबर 1992 को गठित समाजवादी पार्टी को एक सियासी दल के रूप में स्थायित्व प्रदान करना। सत्ता और आंदोलनकारियों की अग्नि परीक्षा का दौर यहीं से शुरू हुआ। साथ ही सत्ता के मुखिया के रूप में मुलायम सिंह यादव की भी अग्निपरीक्षा शुरू हो गई।

तत्समय राजनीति के हल्के में कहा जाने लगा कि सीएम के रूप में मुलायम सिंह यादव फेल हुए तो उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो जाएगी। आंदोलनकारी विवादित स्थल के पास पहुंच कारसेवा के लिए कटिबद्ध थे। अयोध्या आने वाले सारे रास्तों बंद कर दिए गए। वाहनों का चलना बंद हो गया।

आंदोलनकारियों की धरपकड़ शुरू हुई तो समानांतार रूप से समाज में दो धाराएं फूटनी शुरू हो गई। एक ओर राम मंदिर आंदोलन के पक्ष में जनमत तैयार होने लगा तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह के कार्यों का समर्थन करने वाला बड़ा धड़ा पुष्ट होने लगा।

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि पखवारे भर पहले अयोध्या आने वाले सारे हाइवे को सील कर दिया गया। बैरीकेडिंग करके सुरक्षा बलों और पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। खुफिया सक्रिय कर दी गई तो पूरब, पश्चिम, उत्तर दक्षिण से आने वाले कारसेवकों ने गांव की पगडंडियों को पकड़ लिया। सैकड़ों किमी की पैदल यात्रा, छिले पांव और सूचना पर इन कारसेवकों की गिरफ्तारी के मंजर ने लोगों के दिल को झिंझोड़ डाला।

गांव से शहर तक मुहल्लों में कारसेवकों के लिए लंगर ने जोश का जो माहौल पैदा किया। उसने जन के मन के गहरे तक आंदोलन को पैबस्त कर दिया। धर्म से पर्दे के पीछे की सियासत की ओर बढ़ रहे आंदोलन में 30 अक्टूबर 1990 की तारीख भी आ गई लेकिन मुलायम सिंह यादव अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहे। अयोध्या को अर्धसौनिक बलों की पंक्तियों में जकड़ दिया गया। लेकिन अचानक लाखों कारसेवक तीन किमी परिधि की अयोध्या में दाखिल हो जाते हैं ।

मुलायन सिंह यादव ने दिया गोलिया चलाने की निर्देश
जय श्रीराम के नारों के बीच विवादित स्थल की ओर कूच किया तो प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अंत में सीएम मुलायम सिंह यादव की प्रतिबद्धता का आखिरी हथियार गोलियों का प्रयोग इन्हें रोकने के लिए कर दिया गया। अजेय अयोध्या रक्त रंजित हुई कई की जान गई तो कुछ घायल हो गए। सत्ता और आंदोलन के बीच खिंची राम मंदिर के सहारे सियासत की लकीर गाढ़ी हो गई लेकिन अभी अयोध्या का युद्ध थमा नहीं, सत्ता बल के विरोध में कारसेवक एक बार फिर दो नवंबर कारसेवा के लिए बढ़ चले। आंदोलन का यह चरम था।

लाखों की संख्या में डटे कारसेवक सत्ता शक्ति के दुरुपयोग मान उसे मजबूर करने पर अडिग थे लेकिन फिर वहीं दोहराया गया। सुरक्षा बलों की गोलियों की तड़तड़ाहट ने अयोध्या में कोहराम मचा दिया। इस बार पहले से ज्यादा की जान गई लेकिन सियासत की अगुवाई में सियासत की दो धाराओं का प्रवाह अब पूरी रौ में आ गया। एक के नेता के रूप में मुलायम सिंह यादव एक प्रतिबद्ध, अडिग और वायदे से न मुकरने वाले नेता के रूप में स्थापित हो गए।

अल्पसंख्यक समुदाय के साथ धर्म निरपेक्षता की वकालत करने वालों ने उन्हें अपना नेता मान लिया तो दूसरी ओर मंदिर आंदोलन के खिलाफ उनके सख्त रवैय्ये से हिंदू समुदाय के साथ संघ विचार धारा के लोगों में विहिप के साथ चल रहे भाजपा के पक्ष में धुव्रीकरण शुरू हो गया। हलांकि इसके बाद मुलायम सिंह यादव की सरकार चली गई।

यह भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav Death: गुरुग्राम मेदांता में नेता जी ने ली अंतिम सांस, पीएम मोदी बोले- उनका निधन मुझे पीड़ा देता है – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago