Nadda Visible to Jan Vishwas Yatra : नड्डा ने जन विश्वास यात्रा को दिखाई हरी झंडी, अखिलेश को जिन्ना और खुद को गन्ना पसंद बताया

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Nadda Visible to Jan Vishwas Yatra : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को अंबेडकरनगर के अकबरपुर से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की और जै श्रीराम का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि ई हमार सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की धरती पर हम हैं। हम उनको नमन करत हैं। (Nadda Visible to Jan Vishwas Yatra)

भगवान श्रीराम के लिए जोरदार नारा होई जाई… जै श्री राम। उन्होंने कहा कि मैं डॉ. डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। यहां से यात्रा शुरू होकर करोड़ो लोगों का विश्वास प्राप्त करेगी।

सबको साथ लेकर चलने में भरोसा (Nadda Visible to Jan Vishwas Yatra)

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है। वे सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो। (Nadda Visible to Jan Vishwas Yatra)

उनको तोड़ लो यही करती हैं लेकिन भाजपा सबके लिए काम करती है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना और आयुष्मान योजना सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है। अब चुनाव आ गए हैं, सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे, लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है, यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा।

योगी ने यूपी से माफियाओं को साफ किया (Nadda Visible to Jan Vishwas Yatra)

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाओं की सफाई कर दी है। यह सरकार की सही नीयत के कारण हुआ। भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार की पर्यायवाची समाजवादी पार्टी है। यह दिलाता चाहता हूं कि ये लोग नए नहीं हैं, वही पुराने लोग हैं। (Nadda Visible to Jan Vishwas Yatra)

यह वही सपा है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ आवाज उठाती है। इन्हें न तो युवाओं की फिक्र है और न ही किसानों की। उन्हें जिन्ना पसंद है हमें गन्ना पसंद है। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग के लिए काम हुए हैं। किसानों का भला सिर्फ भाजपा ने किया।

(Nadda Visible to Jan Vishwas Yatra)

Also Read : BJP will start Jan Vishwas Yatras from Today : आज से भाजपा शुरू करेगी जन विश्वास यात्राएं, नड्डा और योगी करेंगे शुरुआत

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago