होम / भाजपा संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान बाहर

भाजपा संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान बाहर

• LAST UPDATED : August 17, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (BJP Parliamentary Board)। भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को बाहर कर दिया है। भाजपा संसदीय बोर्ड में अब किसी भी मुख्यमंत्री को नहीं रखा गया है। संसदीय बोर्ड में कुल 11 सदस्य हैं। इनमें पार्टी अध्यक्ष के नाते जेपी नड्डा हैं, जो बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। उनके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया भी इसके सदस्य हैं। वहीं पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल. संतोष को भी इसका सदस्य बनाया गया है।

इन 15 नेताओं को चुनाव समिति में मिली जगह

भाजपा की ओर से नई चुनाव समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति में कुल 15 सदस्यों को शामिल किया गया है और पार्टी अध्यक्ष होने के नाते जेपी नड्डा ही इसके मुखिया हैं। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष और वनथी श्रीनिवास को इसमें शामिल किया गया है। उधर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के संसदीय बोर्ड में शामिल न होने की बड़ी चर्चा है।

यह भी पढ़ेंः पैसेंजर ट्रेन व माल गाड़ी के बीच टक्कर, गोंदिया हादसे में 50 से अधिक जख्मी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox