होम / Now RPN Singh in BJP : भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह, आज ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Now RPN Singh in BJP : भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह, आज ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

• LAST UPDATED : January 25, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली/लखनऊ।

Now RPN Singh in BJP : मंगलवार की सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए। पाला बदलते ही आरपीएन सिंह ने जमकर पीएम मोदी की तारीफ की। कहा कि पिछले सात साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो यूपी का विकास हुआ है वो पूरे देश ने देखा है। पूर्वांचल में जिन योजनाओं का सपना देखा जाता था वो आज लोगों ने हकीकत में देखा है। कानून व्यवस्था को जिस तरह से पिछले पांच वर्षों में ठीक करने का काम हुआ उसे पूरे देश ने देखा।

32 साल कांग्रेस में रहे आरपीएन (Now RPN Singh in BJP)

आरपीएन सिंह 32 वर्षों तक कांग्रेस में रहे। कांग्रेस से उन्हें वह सबकुछ मिला, जिसके वे हकदार थे। आज भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा ने आरपीएन को भाजपा में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 साल जिस पार्टी में रहा वो पार्टी अब वो पार्टी नहीं रह गई है।

राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं आरपीएन (Now RPN Singh in BJP)

मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। राहुल गांधी के करीबी रहे आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश के पडरौना जिले से आते हैं। भाजपा उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बना सकती है। 2017 में यहां से भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य जीते थे। मौर्य हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं।

(Now RPN Singh in BJP)

Also Read : Samajwadi Party Release 2nd List of Candidate: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की 159 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जेल में बंद आजम खान का नाम भी लिस्ट में शामिल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox