देश

Octocopter Drone : आ गया सेना का ऑक्टोकॉप्टर, जासूसी करेगा और AK- 47….. और भी बहुत कुछ

India News(इंडिया न्यूज़), Octocopter Drone : दुश्मन के नापाक मंसूबों को नेस्तनाबूद करने के लिए भारतीय सेना के पास मल्टीपर्पज ऑक्टोकॉप्टर मिल गया है। इस ऑक्टोकॉप्टर का निर्माण भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट के हवलदार वरिंदर सिंह ने किया है।

इस Octocopter Drone की खासियत यह है कि ये जासूसी के साथ ग्रेनेड भी दागा सकता है। एके-47 चला सकता हैं। साथ ही यह दुश्मन के हथियार डिपो पर बम गिराकर उसे नष्ट भी कर सकता है।

अपने हवाई लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम

इस ऑक्टोकॉप्टर को बनाने के लिए हवलदार वरिंदर सिंह को इस साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया है। यह हवाई लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम ड्रोन है। यानी दुश्मन ड्रोन को मार गिरा सकता है।

बता दें कि Octocopter Drone में ऐसी तकनीक लगाई गई है जिससे यह किसी भी तरह की असॉल्ट राइफल से फायर कर सकता है। ग्रेनेड भी गिरा सकता है। मल्टीपर्पज ऑक्टोकॉप्टर में सैन्य ताकत को और बढ़ाने की क्षमता है। इसे देश की अंतिम सीमा तक ले जाया जा सकता है।

जवानों की जान का कोई खतरा नहीं

यह रिमोट से संचालित Drone है। इसके इस्तेमाल से जवानों की जान को कोई खतरा नहीं होगा। इसके लिए दुश्मन के इलाके या उसके नजदीक जाने की जरूरत नहीं है। यह किसी भी प्रकार का सामान स्वयं डिलीवर कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, मैदानी और पहाड़ी इलाकों में इसका ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

ALSO READ:

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago