होम / आबे के अंतिम संस्कार में भाग लेने जापान पहुंचे पीएम मोदी, पीएम फुमियो किशिदा से की मुलाकात

आबे के अंतिम संस्कार में भाग लेने जापान पहुंचे पीएम मोदी, पीएम फुमियो किशिदा से की मुलाकात

• LAST UPDATED : September 27, 2022

इंडिया न्यूज, टोक्यो (PM Modi Japan Visit)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जापान पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने ने टोक्यों में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान संबंध को लेकर चर्चा हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे।

पीएम मोदी ने शिंजो आबे को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को भी याद किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है। बता दें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जुलाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज आबे का राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी जापान पहुंचे हैं। इस दौरान अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के भी जापान पहुंचने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ेंः आठ राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी, कर्नाटक और असम से दस संदिग्ध गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox