PM Modi in Lok Sabha : पढ़िए जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर क्या बोले पीएम मोदी?

India News (इंडिया न्यूज़) PM Modi in Lok Sabha : आज संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही हुई। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। पीएम मोदी ने पहली बार लोकसभा में नेहरू जी और इंदिरा गांधी पर बयान दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कई सारी बयान दिए।

लोकसभा में पीएम मोदी

उन्होंने कहा आज हमारी नारी शक्ति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही है। आज 10 करोड़ बहनें महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। देश में लगभग 1 करोड़ लखपति दीदियाँ बन चुकी हैं। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अब भारत में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां देश की बेटियों के लिए दरवाजे बंद हों। आज हमारे देश की बेटियां लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं और देश की सीमाओं को भी सुरक्षित रख रही हैं।

जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी हमेशा एक परिवार में विश्वास करती है। अपने परिवार से परे कोई कुछ भी सोच या देख नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी की सोच नेहरू जी से ज्यादा अलग नहीं थी। उन्होंने लाल किले से कहा था- दुर्भाग्य से हमारी आदत है कि जब कोई शुभ कार्य संपन्न होने वाला होता है तो हम आत्म-संतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं और जब कोई कठिनाई आती है तो हम निराश हो जाते हैं।

हर चीज की कीमत बढ़ जाने से…

पीएम मोदी ने कहा नेहरू जी ने कहा था हर चीज की कीमत बढ़ जाने से महंगाई हुई है। आज हम महंगाई की वजह से बहुत टेंशन में है। इंद्रा गाँधी को लेकर पीएम मोदी ने कहा उन्होंने कहा था कि घर के गमले में उगाये सब्जियां.  1974 की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उस समय 30 % महंगाई है।

ALSO READ:-

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago