होम / बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले पीएम मोदी, भाजपा के प्रति देश की जनता का विशेष स्नेह है

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले पीएम मोदी, भाजपा के प्रति देश की जनता का विशेष स्नेह है

• LAST UPDATED : May 20, 2022

इंडिया न्यूज, Jaipur News : पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। जयपुर में गुरुवार से शुरू तीन दिनी बैठक के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। बैठक में इस साल होने वाले गुजरात व हिमाचल चुनावों, अगले साल होने वाले कई राज्यों के चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 पर भी मंथन हो रहा है।

जनसंघ से यात्रा की शुरूआत की चर्चा

पीएम मोदी ने कहा कि जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं। आज ये वर्ष श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जन्म शताब्दी का भी वर्ष है। हम सब ऐसे प्रेरणा पुरुष को हृदय से प्रणाम करते हैं। पीएम ने कहा कि देश की जनता की आशा आकांक्षा, हमारा दायित्व बहुत ज्यादा बढ़ा देती है। आजादी के इस अमृत काल में देश अपने अगले 25 साल के लक्ष्य तय कर रहा है।

जनाकांक्षाओं के साथ सरकार की जवाबदेही बढ़ी

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों देश की जनता ने 2014 में नया इतिहास लिखने का फैसला किया। भाजपा देश को इस सोच से निकालकर लाई है। निराशा नहीं आशा का युग। हिंदुस्तान का हर नागरिक नतीजे चाहता है। सरकारों को काम करते हुए देखना चाहता है। अपनी आंखों के सामने परिणाम देखना चाहता है। राजनीतिक नफा-नुकसान से अलग मैं इसे बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव मानता हूं। 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाएं इस तरह बढ़ जाती है, तो सरकारों की जवाबदेही भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस पार्टी न राष्ट्रीय है, न भारतीय और न ही लोकतांत्रिक : जेपी नड्डा

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox