PM Modi will Visit Swarved Mahamandir Today : आज स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे पीएम मोदी, मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

PM Modi will Visit Swarved Mahamandir Today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आज यानी मंगलवार को स्वर्वेद महामंदिर धाम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर धाम का भ्रमण करने के बाद विहंगम योग के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। बरेका प्रशासनिक भवन में 10:00 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन किया जाएगा। यह सम्मेलन चार घंटे तक चलेगा। इसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के कार्यों और योजनाओं का प्रजेंटेशन देंगे।

स्वर्वेद मंदिर में चलेगा डेढ़ घंटा कार्यक्रम (PM Modi will Visit Swarved Mahamandir Today)

इस सम्‍मेलन में शिरकत करने के बाद पीएम मोदी तीन बजे स्वर्वेद मंदिर जाएंगे। स्वर्वेद मंदिर पर डेढ़ घंटे तक पीएम का कार्यक्रम रहेगा। यहां अनुयायियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि स्वर्वेद मंदिर में 98वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम है। स्वर्वेद मंदिर से लगभग साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज अपने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री आज असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में बिहार और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।

(PM Modi will Visit Swarved Mahamandir Today)

Read More: PM Narendra Modi Watched Ganga Aarti: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने देखी मां गंगा की आरती, काशी में मनाया जा रहा दीपोत्सव

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago