होम / मोहाली ब्लास्ट में पुलिस को बड़ी सफलता, फरीदकोट से पकड़ा गया आरोपी निशान सिंह

मोहाली ब्लास्ट में पुलिस को बड़ी सफलता, फरीदकोट से पकड़ा गया आरोपी निशान सिंह

• LAST UPDATED : May 11, 2022

इंडिया न्यूज, फरीदकोट।

पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फरीदकोट पुलिस ने इस मामले में तरनतारन जिले के गांव कुल्ला निवासी निशान सिंह को पकड़ा है। आरोपी को मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। निशान सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार को घेर रही हैं विपक्षी पार्टियां

कानून व्यवस्था पर विपक्षी दलों द्वारा प्रदेश सरकार को घेरा जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पुलिस-प्रशासन को इस गंभीर मुद्दे पर सख्त से सख्त कदम उठाने का निर्देश दे रहे हैं। वहीं पंजाब भर की सभी सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। ऐसे में फरीदकोट सीआईए स्टाफ भी इस घटना की जांच में शामिल हुआ और अमृतसर से निशान सिंह को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया।

निशान सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड

निशान सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर प्रदेश के विभन्न थानों में कई अपराध में केस दर्ज हैं। निशान सिंह फरीदकोट जेल में बंद रहा है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड के साथ पुलिस को मिले कुछ और इनपुट के आधार पर सीआईए फरीदकोट द्वारा निशान सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि निशान सिंह से कई अहम सुराग मिलेंगे।

यह भी पढ़ेंः नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox