द्रोपदी मुर्मू कल आएंगी लखनऊ, भाजपा नेताओं से मांगेंगी समर्थन

इंडिया न्यूज, Lucknow news : राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी। लोक भवन बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत व समर्थन देने की अपील करेंगी। भाजपा द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी।

तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी

द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भी उनका स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से वे बटलर पैलेस स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।

सीएम व प्रदेश अध्यक्ष करेंगे मत देने की अपील

मुख्यमंत्री योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को मत एवं समर्थन देने का आग्रह किया जाएगा। वहीं द्रोपदी मुर्मू भी बैठक में उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए अपनी बात रखेंगी। एनडीए की बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर द्रोपदी मुर्मू के सम्मान में रात्रि भोज रखा गया है। भाजपा ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को साधने के लिए राजधानी में जगह-जगह द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में बैनर लगाए हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी में 24 घंटे में 325 नए संक्रमित मिले, 495 लोगों ने कोरोना को हराया, दो लोगों ने तोड़ा दम

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago