होम / President Gotabaya ran away from home : श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का हल्लाबोल, घर छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया

President Gotabaya ran away from home : श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का हल्लाबोल, घर छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया

• LAST UPDATED : July 9, 2022

इंडिया न्यूज, कोलंबो (Sri Lanka Economic Crisis)। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को अपना आवास छोड़कर भागना पड़ा है। शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास का घेराव कर लिया। इस हालात में श्रीलंकाई राष्ट्रपति को यह फैसला करना पड़ा। यह घटनाक्रम उस वक्त है जब पुलिस को हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

कर्फ्यू हटाने के बाद बढ़ा बवाल

श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था। यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था। पश्चिमी प्रांत में सात पुलिस संभागों में कर्फ्यू लगाया गया था जिसमें नेगोंबो, केलानिया, नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, उत्तरी कोलंबो, दक्षिण कोलंबो और कोलंबो सेंट्रल शामिल हैं। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे से अगली सूचना तक लागू किया गया था।

यह भी पढ़ेंः Painful Death of Six People : घर के बाहर सो रहे लोगों को पिकअप ने रौंदा, छह लोगों की दर्दनाक मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox