होम / गीता प्रेस पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

गीता प्रेस पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर: President Ram Nath Kovind : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शनिवार दोपहर धर्मपत्नी व देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविन्द, पुत्री स्वाति कोविन्द के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। वहां आराम करने के बाद वह गीता प्रेस पहुंचे। यहां लीला चित्र मंदिर में देवी- देवताओं के चित्रों का दर्शन किया।

लीला चित्र मंदिर में चित्रों का दर्शन किया

कुछ समय आराम करने के बाद राष्ट्रपति का काफिला गीता प्रेस के लिए रवाना हुआ। यहां सबसे पहले राष्ट्रपति ने लीला चित्र मंदिर में पहुंकर चित्रों का दर्शन किया। इसके बाद गीता प्रेस में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम के मंच पर राष्ट्रपति, उनकी पत्नी, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री पहुंचे।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox