होम / राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं लखनऊ, सांसदों और विधायक के संग बैठक कर समर्थन मांगेंगी

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं लखनऊ, सांसदों और विधायक के संग बैठक कर समर्थन मांगेंगी

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Presidential candidate Draupadi Murmu : देश में राष्ट्रपति चुनाव 18 चुलाई को होने वाला है। इसको लेकर गहमा गहमी जोरों पर है। एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर के बाद लखनऊ पहुंची। उनके स्वागत में सीएम योगी समेत भाजपा के नेताओं के साथ आदिवासी समुदाय के लोग भी थे।

यूपी के हैं सर्वाधिक वोट

यूपी से सर्वाधिक वोट होने के कारण अब राष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों का लखनऊ का दौरा लग रहा है। विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के गुरुवार को लखनऊ में विधायकों से भेंट के बाद अब आज यानी शुक्रवार को एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंचीं हैं।

सीएम ने किया स्वागत

एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दिन में करीब चार बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनकी अगवानी करने पहुंचे।

शाम को द्रौपदी मुर्मू लोकभवन में भाजपा गठबंधन दलों के साथ बैठक में शामिल होंगी। वह यहां भाजपा गठबंधन के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर उनसे चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगी। इसके बाद मुर्मु मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर भी जाएंगी, जहां रात्रिभोज के साथ कुछ विशिष्टजन से मुलाकात भी करेंगी।

यह भी पढ़ेंः  ओपी राजभर ने छोड़ा तीर, कहा- अखिलेश यादव शिवपाल यादव का वोट यशवंत सिन्हा को दिलाकर दिखाएं

यह भी पढ़ेंः Shinzo Abe shot : नारा शहर में भाषण के दौरान जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox