होम / राष्ट्रपति चुनाव, एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को दिया मायावती ने समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव, एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को दिया मायावती ने समर्थन

• LAST UPDATED : June 25, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: presidential election 2022 :  राष्ट्रपति पद के एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को बसपा प्रमुख मायावनी ने समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इसके संग ही मायावती ने विपक्षी दलों पर बसपा को अलग-थलग रखने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को चुनाव होने वाला है। चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा है तो संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा हैं।

यूपी के वोट हैं अहम

राष्ट्रपति के चुनाव में उत्तर प्रदेश के वोट की काफी महत्ता है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा तथा सहयोगी दल और समाजवादी पार्टी तथा सहयोगी दलों के पत्ते खोलने के बाद बारी बहुजन समाज पार्टी की है। बसपा के वोट काफी मायने रखते हैं। ऐसे में बसपा की मुखिया मायावती शनिवार को अपना पक्ष सामने रखा। मायावती ने कहा कि हमने एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। हमने यह फैसला ना तो भाजपा या एनडीए के समर्थन में और ना ही विपक्ष के खिलाफ लिया है, बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है।

आदिवासी समाज को ध्यान में रखते हुए किया फैसला

मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू समर्थन देने का फैसला किया। हमने अपनी पार्टी के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए यह फैसला लिया है। हमने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में खुलकर अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ेंः Youth Beaten to Death in Meerut : एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, शरीर और सिर में 50 से ज्यादा डंडो के निशान

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox