Categories: देश

रागिनी बनीं मिसेस इंडिया 2022, फर्स्ट व सेंकेंड रनर रहीं प्रभा और निक्की

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

मिसेस इंडिया 2022 क्राउन सेरेमनी में गोरखपुर की डॉ. रागिनी पाण्डेय को मिसेस इंडिया 2022 का ताज एवम सैश पहनाया गया। वही फर्स्ट रनर गाजियाबाद की  लेखिका डॉ. हर्ष प्रभा तथा सेकेंड रनर मुम्बई की कवयित्री डॉ. निक्की शर्मा रहीं। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद मिसेस इंडिया 2022 का खि़ताब जीतकर गोरखपुर के भस्मा गांव निवासी धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय की धर्मपत्नी डॉ. रागिनी पाण्डेय ने अपने जिले का ही नहीं बल्कि अपने राज्य यूपी का मान देश भर में बढ़ाया है।

रागिनी ने शुभचिंतकों को दिया जीत का श्रेय

लवी स्टाइल प्रोडक्शन एंड मॉडलिंग सर्विस द्वारा आयोजित वर्चुवल मिसेस इंडिया (ब्यूटी विथ ब्रेन) का क्राउन डॉ. रागिनी पाण्डेय ने अपने नाम कर मिसेस इंडिया चुनी गई। मिसेस इंडिया बनने पर डॉ रागिनी ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय पूरे परिवार और शुभचिंतकों क़ो जाता है। पूजा निगम एवम लवि राज ने बताया कि मिसेस इंडिया के इस कंटेस्ट में देश के अलग अलग राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें सभी क़ो पीछे छोड़ डॉ रागिनी पाण्डेय मिसेस इंडिया की विजेता बनी।

विजेताओं को दी शुभकामनाएं

मदर टेरेसा फॉउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटेड किंगडम की नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं सेलिब्रिटी गेस्ट मिसेस इंडिया पूजा निगम एवं इवेंट ऑर्गनाइजर एवं मॉडल लवि राज, डॉ. विजय विराज ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इन्होंने भी जताया हर्ष

धराधाम इंटरनेशनल के इंटरनेशनल निदेशक डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ.शम्भू पवार, ग्रीन इंडिया रिसर्च फाउंडेशन परिवार के संस्थापक डॉ. नीरज गुप्ता,  डॉ. विनय श्रीवास्तव,  डॉ. पूजा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, डॉ. सुनीता खोकर, श्रीकृष्ण धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष काली शंकर, डॉ.आरके राय, डॉ. एहसान अहमद, डॉ.राम कृपाल राय, अनिल गुप्ता, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, मिन्नत गोरखपुरी, कृपा शंकर राय, अविनाश शुक्ला, सोमनाथ पाण्डेय, सरदार जसपाल सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा सभा, गौतम पाण्डेय, गोरखलाल श्रीवास्तव, महेश ओझा, रत्नाकर त्रिपाठी, समीर पाण्डेय आदि ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ेंः फिर डराने लगी कोरोना की बढ़ती रफ्तार, एक दिन में नए केस 3000 के पार

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago