होम / Rahul Gandhi targets BJP : बोले राहुल गांधी, नफरत छोड़ महंगाई व बेरोजगारी पर चलाएं बुलडोजर

Rahul Gandhi targets BJP : बोले राहुल गांधी, नफरत छोड़ महंगाई व बेरोजगारी पर चलाएं बुलडोजर

• LAST UPDATED : April 12, 2022

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खरगौन में राम नवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने के मामले में यह कटाक्ष किया।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Rahul Gandhi targets BJP : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को महंगाई एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। हालांकि, भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है। उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में राम नवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाने पर यह टिप्पणी की। राहुल ने ट्वीट किया कि महंगाई-बेरोजगारी ने जनता का दम निकाल दिया है।

भाजपा के बुलडोजर पर नफरत व दहशत सवार (Rahul Gandhi targets BJP)

राहुल ने कहा कि सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। मगर भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका मतलब पवित्रता का प्रतीक होता है। राम नवमी पर असहिष्णुता, हिंसा और घृणा के कृत्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सत्ता में शीर्ष पर विराजमान लोगों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि देश के शीर्ष नेता नफरत के प्रसार को देखने और सुनने से इनकार करते हैं। वे मौन हैं।

(Rahul Gandhi targets BJP)

Also Read : UP MLC Election Result 2022 : रिजल्ट आने के बाद गरमाएगी सियासत, जाने नेताओं ने क्या की है तैयारी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox