Categories: देश

राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- मनरेगा न होती तो कोरोना में देश का क्या हाल होता

इंडिया न्यूज, अहमदाबाद।

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा सत्ता में आई और प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में मनरेगा का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, मैं इसे रद्द करना चाहता हूं, लेकिन नहीं करूंगा ताकि जनता को याद रहे कि कांग्रेस ने क्या किया था…। राहुल गांधी ने कहा कोविड के समय अगर मनरेगा योजना नहीं होती तो देश के हालात क्या होते, यह आपको मालूम है।

हमने जो कहा, करके दिखाया

राहुल गांधी ने कहा, हमने छत्तीसगढ़ में कहा कि किसानों का कर्ज माफ होगा और धान 2050 प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकार खरीदेगी। हमने जो कहा था वो करके दिखाया। हम आपसे मिलकर समझना चाहते हैं कि आदिवासियों के लिए क्या करना है। कांग्रेसी नेता ने कहा, गुजरात में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट बंद कर देंगे।

मोदी ने बना दिए दो भारत

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने आज दो भारत बना दिए हैं। एक गरीब भारत है तो दूसरा अमीर। कुछ अमीरों और चुनिंदा लोगों का अमीर भारत है और आम आदमी का गरीब भारत। नरेंद्र मोदी ने आम आदमी से संसाधन लेकर अमीर भारत को दे दिए हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, अभी दो से तीन लोग ही सरकार चला रहे हैं। अब नया गुजरात बनाना होगा।

यह भी पढ़ेंः श्रीलंका में गृह युद्ध जैसे हालात, मंत्रियों-नेताओं के घरों पर हमले, आगजनी, सासंद समेत 5 की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago