होम / Ram Mandir: कल अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, करेंगी रामलला के दर्शन

Ram Mandir: कल अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, करेंगी रामलला के दर्शन

• LAST UPDATED : April 30, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या आ रही हैं। वह यहां जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की दर्शन पूजन करेंगी। राष्ट्रपति सबसे पहले श्री हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगी। वहां दर्शन, पूजन और आरती में भाग लेंगी। इसके बाद वह राम मंदिर और कुबेर टीला भी जाएंगी। राष्ट्रपति सरयू घाट भी जाएंगी और पूजा-आरती में शामिल होंगी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद राष्ट्रपति का यह पहला अयोध्या दौरा है। बता दें कि विपक्ष ने राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन पर राष्ट्रपति को न बुलाए जाने को भी मुद्दा बनाने की कोशिश की थी।

प्रोटोकॉल जारी नहीं

राष्ट्रपति सचिवालय से कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही अयोध्या जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल दौरे का विस्तृत प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया है। अधिकारी एयरपोर्ट से हनुमान गढ़ी, वहां से राम मंदिर और सरयू घाट तक के रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। साफ-सफाई के लिए नगर निगम की टीमों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

शाम 5.55 बजे मां सरयू की आरती पहुंचेंगी 

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, उनका राजकीय विमान दिल्ली से प्रस्थान कर शाम पांच बजे महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचेगी। इसके बाद वह पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सड़क मार्ग से लता चौक होते हुए शाम 5.55 बजे मां सरयू की आरती के लिए सरयू तट पहुंचेंगी और शाम 6.25 बजे तक यहीं रहेंगी। इस दौरान वह मां सरयू का अभिषेक करेंगी और उनकी पूजा करेंगी और देवी मां की आरती करेंगी।

यह भी पढ़ें:-
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox