होम / Ram Mandir: हर घर जलेगी रामज्योति, अयोध्या से होगा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण

Ram Mandir: हर घर जलेगी रामज्योति, अयोध्या से होगा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण

• LAST UPDATED : January 16, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir Ayodhya : प्रभु राम के स्वागत के लिए पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। कई जगहों पर रामायण के सीन्स को रीक्रिएट किया जा रहा है। 22 जनवरी से पहले पूरी अयोध्या को त्रेता की तरह सजाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इसी आह्वान के तहत अयोध्या को सजाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देश-दुनिया में लोग देख सकें, इसके लिए शहर भर में 50 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं।

रामनगरी में दुकानें हों या सरकारी दफ्तर, घर हों या संस्थान, 22 जनवरी को सभी को राममय बनाने की तैयारी चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सरयू तट से लेकर सभी तालाबों, सभी मठ-मंदिरों, सभी भवनों-प्रतिष्ठानों में दीप जलाये जायेंगे. इन दीयों को राम ज्योति नाम भी दिया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने देश के कोने-कोने में अक्षत भी बांटे हैं। लोगों से अपील की गई है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में राम भक्त दीप जलाएं। 16 जनवरी से 22 जनवरी तक एक सप्ताह तक देशभर के हर मठ मंदिर में राम संकीर्तन राम राम जय राम का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में करीब 50 जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी. संपूर्ण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

ALSO READ: 

Ram Mandir: आज से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव! श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी किया कार्यक्रम की पूरी लिस्ट, देखें यहां 

Ram Mandir: रामलला के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! 20 से 21 जनवरी को रहेगा बंद, जानिए कब कर सकेंगे रामलला के दर्शन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox