Ramcharit Manas Row : विवाद में गीताप्रेस की एंट्री, बताया विवादित लाइन का असली मतलब

UP: रामचरितमानस ( Ramcharit Manas Row ) पर बिहार (Bihar) से शुरू हुआ विवाद यूपी ( UP) के रास्ते पूरे देश में फैल गया है। जब से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prasad Maurya ) ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है तब से देश की राजनीति को अलग ही रंग मिल गया है। रामचरितमानस की एक चौपाई को लेकर हंगामा मचा पड़ा है।

इसी बीच गीता प्रेस के मैनेजर ने इस पूरे विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैनेजर ने बताया कि विवादित शब्द 25 साल पहले ही संस्करण में आया है। उन्होंने बताया कि जिस ताड़ना दंड को लेकर विवाद छिड़ा है उसका वास्तिवक मतलब शिक्षा है। इस शब्द को लेकर लोग अलग अलग मतलब निकाल रहें हैं।

कौन सी लाइन को लेकर विवाद

गीताप्रेस के मैंनेजर लालमणि तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज कल एक चौपाई को लेकर लेकर विवाद चल रहा है। चौपाई है ‘ढोल गवांर शूद्र पशु नारी। सकल ताड़ना के अधिकारी’। इसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। इसमें ताड़ना शब्द को लेकर काफी बातें कही जा रही हैं। बोला जा रहा है कि यह शब्द मारने-पीटने के लिए हैं। मगर ऐसा नहीं है।

दंड और ताड़ना शब्द का अर्थ शिक्षा है।मैनेजर का कहना है कि 1999 में इस शब्द को हमने इसमें जोड़ा था, लेकिन दंड की परिभाषा लोगों ने अपने-अपने तरीके से मारना पीटना मान लिया। जबकि इसका अर्थ शिक्षा से था। रामचरितमानस में ये शब्द पिछले 25 सालों छापा जा रहा है।

रामचरितमानस पर सपा नेता ने दिया विवादित बयान

समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान के बाद से यूपी की राजनीति में सियासी हंगामा मचा पड़ा है। बीते दिनों लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां भी जलाई गई थी। इसको लेकर भाजपा और सपा आमने-सामने आ गई हैं। मौर्य अपने बातों पर टिकें है। उनका कहना है कि वो धर्म के नाम पर हो रहे पिछड़ो और दलितों के अपमान को बरदास्त नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- Ramcharit Manas Row : स्वामी प्रसाद मौर्य का ट्वीट, ‘धर्म के नाम पर हो रही टिप्पणियों का दर्द सिर्फ पिछड़े समझ सकते’

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago