IPL Auction 2024 : आईपीएल नीलामी में बना रिकार्ड, सबसे महंगा 24.75 करोड़ में बिका यह खिलाडी

India News (इंडिया न्यूज), IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये हैं औऱ इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जाने थे।

गुजरात के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ और लखनऊ के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये थे। इस बार कई सारे रिकॉर्ड टूटे है। कुल खिलाड़ी करोडो में बीके है तो कुछ का खाता भी नहीं खुला है। मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाडी बने है तो वही मुजीब उर रहमान पर किसी भी टीम ने अपना दावं नहीं लगाया।

मिचेल स्टार्क को कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदा

पैट कमिंस के बाद अब मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनको केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीद लिया है।

दिलशान मदुशंका को MI ने खरीदा

दिलशान मदुशंका को MI ने 4 करोड़ 60 लाख में MI ने खरीदा।

डेरिल मिशेल को चेन्नई ने खरीदा

डेरिल मिशेल को चेन्नई सुपरकिंग ने को 14 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। आईपीएल 2024 में वो इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

ट्रैविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

ट्रैविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है। हेड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। इस वजह से उन्हें बड़ी रकम मिली है।

हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स में

हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा है। उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बोली भी लगाई, लेकिन अंत में जीत दिल्ली कैपिटल्स की हुई।

रोवमैन पॉवेल अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खिलेंगे

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रोवमैन पॉवेल को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था, लेकिन राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीदार

आईपीएल 2024 की नीलामी में मनीष पांडे, रिले रूसो, करुण नायर और स्टीव स्मिथ को कोई खरीदार नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।

Also Read – 

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago