होम / Refusal to Admit Lalu Yadav in AIIMS : लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, किडनी की समस्या से जूझ रहे राजद प्रमुख

Refusal to Admit Lalu Yadav in AIIMS : लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, किडनी की समस्या से जूझ रहे राजद प्रमुख

• LAST UPDATED : March 23, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Refusal to Admit Lalu Yadav in AIIMS : राजद प्रमुख लालू यादव की तबीयत बुधवार दोपहर फिर बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात दिल्ली एम्स लाया गया था। वहां रातभर आकस्मिक वार्ड में रखने के बाद अल सुबह छुट्टी दे दी गई थी। वहां भर्ती करने से इनकार कर दिया गया था। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या है। (Refusal to Admit Lalu Yadav in AIIMS)

बताया गया है कि लालू यादव को बुधवार को रांची ले जाया जा रहा था, उसी वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें फिर एम्स ले जाया गया है। वहां पांच डाक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। चारा घोटाले से जुड़े मामले में पांच साल की सजा काट रहे यादव को मंगलवार रात एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया था।

रांच के रिम्स से दिल्ली एम्स में किया गया था रेफर (Refusal to Admit Lalu Yadav in AIIMS)

बिहार के पूर्व सीएम 73 वर्षीय लालू यादव को मंगलवार रात 9 बजे रांची से दिल्ली एम्स लाया गया था। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें हालत बिगड़ने पर एम्स रेफर किया था। लालू यादव को सीबीआई की एक विशेष कोर्ट ने 21 फरवरी को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषालय मामले में पांच साल की जेल व 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। (Refusal to Admit Lalu Yadav in AIIMS)

उन्हें कोषालय को 139 करोड़ की चपत लगाने का दोषी माना गया है। जेल में बंद राजद प्रमुख गुर्दे की समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित है। रिम्स के डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम के प्रमुख डॉ. विद्यापति ने मंगलवार को कहा था कि यादव का क्रिएटिनिन लेवल बढ़कर 4.6 हो गया है, जो पहले 3.5 था।

(Refusal to Admit Lalu Yadav in AIIMS)

Also Read : Fire Accident many People Killed alive in Hyderabad : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox