होम / Republic Day : यूपी पुलिस का ऐलान, 116 डायल 112 और दूसरों की मदद करने वालों को कल किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

Republic Day : यूपी पुलिस का ऐलान, 116 डायल 112 और दूसरों की मदद करने वालों को कल किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

• LAST UPDATED : January 25, 2023

Republic Day: उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यलय ने एक बड़ा ऐलान किया है। अशोक कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 ने ऐलान किया है प्रदेश भर में से 116 कर्मी व दूसरों की मदद के लिए 112 पर कॉल करने वाले 75 नागरिकों को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य के आधार पर एक-एक पीआरवी का चयन किया गया है। प्रदेश के 689 पीआरवी कर्मियों को पुलिस लाइन में सम्मानित किया जायेग। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पुलिस विभाग ने इसके लिए सूची भी तैयार कर ली है। वही उन लोगों को बुलाया गया जिन्हें कल सम्मानित करना है। पुलिस विभाग पहली बार है जब दूसरों की मदद करने वालों को पुलिस सम्मानित करने जा रही है। इसके पीछे माना जा रहा है कि लोगों में प्रोत्साहन आएगा। लोग दूसरों की मदद करने को आगे आएंगे। जिससे की कई मायनो में सहूलियत होगी।

चार कर्मियों को मिलेगा पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

यूपी 112 के ‘मुख्यालय में तैनात उपनिरीक्षक नन्दलाल, उपनिरीक्षक लेखा रविन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार तथा रेडियो उपनिरीक्षक करुणा शंकर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान व भारत सरकार गृह मंत्रालय 2018 का अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह भी प्रदान किया जायेगा।

दूसरो की मदद को बढ़ाया हाथ अब मिलेगा 75 लोगों को सम्मान

हर जनपद से एक व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। इन लोगों नो विकट परिस्थिति में लोगों की मदद की है। ऐसे लोगों की लिस्ट बना कर पुलिस मुख्यालय पर उनका सम्मान किया जाएगा। इसके लिए जागरुक कॉलर की श्रेणी बनाई गई है। जागरुक कॉलर को यह सम्मान उनके द्वारा यूपी 112 को दूसरों की मदद/जीवन रक्षण के लिए दी गई सूचना के लिए दिया जायेगा। नागरिकों को प्रोत्साहन हेतु यूपी 112 द्वारा उन्हीं के जनपदों में पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व पीआरवी का प्रतीकात्मक माडल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- President Address: राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश, कहा- नई उचांईयों की ओर बढ़ रहा देश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox