होम / Rewa News: सनकी आशिक ने किया विधवा प्रेमी का कत्ल, छानबीन में जूटी पुलिस

Rewa News: सनकी आशिक ने किया विधवा प्रेमी का कत्ल, छानबीन में जूटी पुलिस

• LAST UPDATED : January 30, 2023

Rewa News: प्रयागराज के रीवा की एक महिला को उसके पति के मौत के बाद एक शख्स से प्यार हो गया। वो महिला 4 बच्चों की मां थी। महिला जिसके साथ रिलेशनशिप में थी उस प्रेमी के साथ छोटी सी बात पर महिला का विवाद हुआ। विवाद के बाद प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि, हत्यारे ने महिला की एक आंख भी फोड़ दी थीं।

पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रीवा की 45 वर्षीय महिला का कत्ल का मामला सामने आया था। यह वारदात माघ मेला क्षेत्र में रविवार को आधी रात में हुई थी। महिला के नाम की पहचान सुनीता वर्मा से की गई। हालांकि हत्यारे ने महिला का चेहरा बेरहमी से बुरी तरह कुचल दिया था। पुलिस के अनुसार, हत्यारे ने सुनीता की एक आंख भी फोड़ दी थी। हत्या का आरोप मनीष यादव पर है, जो उसके साथ पिछले तीन साल से रह रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया है। पुलिस देर रात तक उसकी तलाश में लगी रही। बता दें, रविवार देर रात मनीष और सुनीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद मनीष ने सुनीता की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फ़रनगर में अपहरण के बाद हत्या का मामला, शव को बोरे में बंद करके नदी में फेंका

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox