होम / Road Accident : इस देश में होती हैं सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत, जानें भारत का आंकड़ा

Road Accident : इस देश में होती हैं सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत, जानें भारत का आंकड़ा

• LAST UPDATED : February 8, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Road Accident : इंटरनेशनल रोड फेडरेशन द्वारा जारी ‘वर्ल्ड रोड स्टैटिस्टिक्स, 2022’ के अनुसार, दुनिया भर में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें वेनेजुएला में होती हैं। यह दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक देश है। वेनेजुएला में प्रति 100,000 जनसंख्या पर 39.4 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मरते हैं। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है।

इसके विपरीत भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की दर अधिक नियंत्रित है। यहां प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर केवल 9.5 लोगों की मृत्यु होती है। ड्राइविंग, मोबाइल फोन का उपयोग, सीट बेल्ट का पालन न करना आदि कारणों से लोगों की मृत्यु हो जाती है।

जानें भारत का आंकड़ा (Road Accident)

भारत में साल भर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 2013 में 1,37,572, 2014 में 1,39,671, 2015 में 1,46,555, 2016 में 1,51,192, 2017 में 1,50,003, 2018 में 1,57,593, 2019 में 1,58,984, 2020 में 1,38, 383, 2021 में 1,53,972 और 2022 में 1,68,491 लोगों की मौत हुई है।

सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मुख्य कारण तेज गति, मोबाइल फोन का उपयोग, नशा, गलत साइड/लेन, सुरक्षा उपकरणों की अवज्ञा, वाहन की स्थिति, मौसम, सड़क की स्थिति, चालक/साइकिल चालक/पैदल यात्री की गलती हैं। आदि शामिल है।

ALSO READ:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox