होम / शाहीन बाग में बुलडोजर पर बवाल, लोग बोले- देश कानून से चलेगा, बुलडोजर से नहीं

शाहीन बाग में बुलडोजर पर बवाल, लोग बोले- देश कानून से चलेगा, बुलडोजर से नहीं

• LAST UPDATED : May 9, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने शाहीन बाग में अपना अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होना था। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए निगम को भारी मात्रा में पुलिस बल भी मुहैया कराया गया है। किसी प्रकार का उपद्रव न हो इसके लिए शाहीनबाग में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। कार्रवाई के लिए एमसीडी का दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। अधिकारी भी मौके पर हैं। इलाके में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच स्थानीय लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं।

सियासी दलों से जुड़े लोग भी कर रहे प्रदर्शन

बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ इलाके और सियासी दलों से जुड़े लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गरीबों पर बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा। इस बुलडोजर के नाम से दिल्ली के लोगों को बर्बाद करने का प्लान बनाया गया है। बुलडोजर कार्रवाई से सियासी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। देश कानून से चलेगा न कि बुलडोजर से। अतिक्रमण हटाना तो पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर से हटाएं। संविधान के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ेंः चक्रवात में बदला बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने के आसार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox