Sangeet Som News: बढ़ती जनसंख्या पर संगीत सोम का फिर हल्लाबोल, जहां किया PM ने रैली वहीं करेंगे 50 हजार लोगों के साथ धरना, भारत दुनिया में नं. 1

India News (इंडिया न्यूज),Sangeet Som News: लोकसभा चुनाव (Mission 2024) जासे- जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासत का पारा भी हाई हो रहा है। इसी कड़ी में पश्चिमी यूपी से बीजेपी (BJP) के फायरब्रांड नेता संगीत सोम (Sangeet Som) ने बढ़ती हुई जनसंख्या के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने का निर्णय ले लिया है हालांकि ये कोभ पहली बार नहीं है कि वो इस मुद्दे पर खुलकर अपना समर्थन दे रहे हैं। बल्कि इससे पहले भी वो कई मौकों पर ऐसा बयान दे चुके हैं। जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे को लेकर वो  जल्द ही एक बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें वो लोगों को बढ़ती जनसंख्या को लेकर जागरुक करते दिखाई देंगे। संगीत सोम ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक विशेष संप्रदाय के लोगों की जनसंख्या बढ़ने की वजह से देश अंधकार में चला जाएगा। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरुरत है।

30 जून से आंदोलन शुरू, 50 हजार लोग होंगे शामिल

बता दें कि संगीत सोम बढ़ती जनंसख्या को लेकर दिल्ली कूच करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक ये आंदोलन 30 जून से शुरू होगा जिसमें पश्चिमी यूपी के करीब 15 विधानसभा के लोग हिस्सा लेंगे।बताया गया कि इस आंदोलन में 50 हज़ार से ज्यादा लोगों का काफिला मेरठ से गाजियाबाद तक में कूच करेगा। जिसमें पश्चिमी यूपी के सभी विधानसभाओं से लोग शामिल होंगे। ये लोग अपने खुद की गाडियों से आंदोलन स्थल तक जाएंगे। जिसमें ट्रेक्टर, घोड़ा, गाड़ी, कार और बाइक शामिल रहेंगे और बढ़ती जनसंख्या के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। संगीत सोम का ये आंदोलन सरधना के सलवा में उसी जगह से शुरू होगा, जहां पर पीएम मोदी ने कभी रैली की थी।

जब दिया था ‘मिनी पाकिस्तान’ वाला बयान

दरअसल संगीत सोम बढ़ती जनंसख्या को लेकर पहले भी बयान दे चुके हैं। उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिमी यूपी की जनसंख्या जिस प्रकार से बढ़ रही है। उस पर चिंता करने की जरूरत है। एक तरीके से मैं कह सकता हूं कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है। बन रहा है। मेरी सभी पार्टी के लोगों से यही गुजारिश है कि वह इस बात पर ध्यान दें। पूर्व विधायक ने कहा कि चर्चा इस बात पर हो कि बढ़ती हुई आबादी को किस प्रकार से कंट्रोल किया जाए।

जनसंख्या के हिसाब से भारत दुनिया में नं 1

अभी हाल ही में भारत जनसंख्या के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर आ गया है। इससे पहले चीन का स्थान था।  देश की आबादी 142.86 करोड़ हो गयी है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के हाल ही में जारी किए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है और सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। अब बात अगर राज्य की करें तो उत्तर प्रदेश का स्थान आता है। जो जनसंख्या के मामले में सभी राज्यों में नं 1 पर आता है। ब्राजील और पाकिस्तान आदि देशों की जनसंख्या उत्तर प्रदेश के समान है।

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के खिलाफ कपिलदेव सिंह हत्याकांड मामले में आज आएगा कोर्ट का फैसला

Monu kumar

मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago