होम / अपहरण कर महिला के साथ सात लोगों ने किया रेप

अपहरण कर महिला के साथ सात लोगों ने किया रेप

• LAST UPDATED : August 25, 2022

इंडिया न्यूज, विरुधुनगर (Tamilnadu)। कार से घर लौट रही महिला का एक अन्य कार व बाइक पर सवार सात लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसका रेप किया गया। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 22 अगस्त की है, जो जिले के अरुप्पुकोट्टई के पास 40 वर्षीय महिला के साथ घटी। पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन एक किशोर सहित पांच लोगों को दबोच लिया।

पड़ोसी के साथ घर लौट रही थी पीड़िता

पीड़िता अपने पड़ोसी के साथ शाम के वक्त घर लौट रही थी, तभी ये एक गिरोह के बदमाश उसके पीछे लग गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला का अपहरण कर लिया। महिला से मारपीट भी की गई। बदमाशों ने पीड़िता के आभूषण व पैसे भी लूट लिए गए। तत्पश्चात सभी सातों आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ की।

यह भी पढ़ेंः आईटीवी नेटवर्क निभा रहा सामाजिक सरोकार : अनुराग ठाकुर

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox