होम / Shinde In Ayodhya: राम नगरी में बोले एकनाथ शिंदे, कहा- कुछ लोगों को नहीं भा रही हमारी अयोध्या यात्रा

Shinde In Ayodhya: राम नगरी में बोले एकनाथ शिंदे, कहा- कुछ लोगों को नहीं भा रही हमारी अयोध्या यात्रा

• LAST UPDATED : April 10, 2023

Shinde In Ayodhya: महाराष्ट्र के सीएम एकनाश शिंदे कल एक दिवसीय दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने रामलला के दर्शन पूजन किए। महाराष्ट्र के सीएम ने यहां पर हनुमान गढ़ी में भी अपनी हाजिरी लगाई। सीएम शिंदे के साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद रहे। राम की नगरी में दोनों नेताओं का स्वागक कार्यकर्ताओं मे जोर शोर के साथ किया। एकनाथ शिंदे की सीएम बनने के बाद ये पहला अयोध्या दौरा है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने काफी काम किया है।

कुछ लोगों को नहीं भा रही अयोध्या यात्रा

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने अयोध्या दौरे के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। शिंदे ने कहा कि कुछ लोगों को ये अयोध्या दौरा नहीं भा रहा है।

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि कुछ हमारी अयोध्या यात्रा से खुश नहीं हैं। कुछ को हिंदुत्व से एलर्जी है। शिवसेना और बीजेपी की एक ही विचारधारा है। राम मंदिर के लिए किसी ने कुछ नहीं किया, केवल पीएम मोदी ने किया। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के राम मंदिर के सपने को पूरा किया है। सत्ता के लालच में उद्धव ठाकरे अपने पिता की विरासत के खिलाफ गए।

आगे एकनाश शिंदे ने कहा कि “अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों राम भक्तों का सपना था, जिसे पीएम ने साकार किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार यहां आया हूं। भगवान राम के आशीर्वाद से हमें धनुष-बाण का प्रतीक और हमारी पार्टी का नाम मिला। राम मंदिर हमारे लिए राजनीतिक विषय नहीं है, यह हमारी आस्था है” उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर बनाना बालासाहेब ठाकरे और लाखों राम भक्तों का सपना था। पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण की शुरुआत कर इस सपने को साकार किया है।

यात्रा के बाद सीएम योगी से मिले दोनो नेता

महाराष्ट्र के सीएम एकनाश शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने अपनी अयोध्या यात्रा समाप्त करने के बाद दोनो नेताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

सीएम से मुलाकात के साथ ही दोनो ने रात्रिभोज भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ को महाराष्ट्र के सीएम एकनाश शिंदे ने भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। दोनो के बीच की इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Also Read: Shinde In Ayodhya: महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने की सीएम योगी से मुलाकात, कहा- आज रामनगरी विकास के नए आयाम को छू रही

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox